Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 Points Table : चेन्नई की जीत से प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक , RCB ने MI का प्लेऑफ सपना तोड़ा , जाने अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table : आईपीएल 2026 में रविवार का दिन प्लेऑफ की रेस के लिहाज से बेहद रोमांचक रहा। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई और अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। उर्विल पटेल की तूफानी बल्लेबाज़ी और टीम के शानदार प्रदर्शन ने चेन्नई को अहम जीत दिलाई।

वहीं दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इस हार के साथ मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट गया, जबकि आरसीबी की स्थिति और मजबूत हो गई। इन दोनों मुकाबलों के बाद IPL 2026 की अपडेटेड पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

टॉप-4 में RCB नंबर-1, SRH-GT भी बराबरी पर

आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल (IPL 2026 Points Table) अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी गेंद पर जीत दर्ज कर 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के साथ 14 अंक हासिल करते हुए टेबल में पहला स्थान कब्जा लिया है। शानदार नेट रन रेट (+1.103) ने RCB को बाकी टीमों से आगे रखा है।

सनराइजर्स हैदराबाद भी 11 मैचों में 7 जीत और 4 हार के साथ 14 अंकों और +0.737 के नेट रन रेट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि गुजरात टाइटंस ने 11 मैचों में 7 मुकाबले जीतकर 14 अंक और +0.228 के नेट रन रेट के साथ तीसरा स्थान बनाए रखा है।

वहीं पंजाब किंग्स 10 मैचों में 6 जीत, 3 हार और 1 मुकाबला बेनतीजा रहने के कारण 13 अंकों और +0.571 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस में मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है।

CSK-RR-KKR की उम्मीदें बरकरार, MI और LSG प्लेऑफ से बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग लगाई है। CSK अब 11 मैचों में 6 जीत और 5 हार के साथ 12 अंकों तथा +0.185 के नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स भी 11 मैचों में 6 जीत, 5 हार और 12 अंकों के साथ +0.082 NRR लेकर छठे स्थान पर मौजूद है। दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ की रेस अब और ज्यादा रोमांचक हो गई है।

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 10 मैचों में 4 जीत, 5 हार और 1 बेनतीजा मुकाबले के साथ 9 अंकों तथा -0.169 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 4 जीत और 7 हार के साथ 8 अंक लेकर आठवें नंबर पर मौजूद है। टीम का नेट रन रेट -1.154 है, जिससे उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें बेहद कमजोर हो गई हैं।

मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का बड़ा नुकसान हुआ है। MI अब 11 मैचों में 3 जीत और 8 हार के साथ 6 अंकों तथा -0.585 के नेट रन रेट के साथ नौवें स्थान पर है और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स भी 11 मैचों में सिर्फ 3 जीत और 8 हार के साथ 6 अंक ही हासिल कर पाई है। -0.907 के नेट रन रेट के साथ LSG आखिरी स्थान पर है और उसका प्लेऑफ का सपना भी टूट चुका है।

यहां देखें IPL 2026 की अपडेट पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7 4 0 14 +1.103
2 सनराइजर्स हैदराबाद 11 7 4 0 14 +0.737
3 गुजरात टाइटंस 11 7 4 0 14 +0.228
4 पंजाब किंग्स 10 6 3 1 13 +0.571
5 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185
6 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
7 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169
8 दिल्ली कैपिटल्स 11 4 7 0 8 -1.154
9 मुंबई इंडियंस (E) 11 3 8 0 6 -0.585
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 11 3 8 0 6 -0.907

ये भी पढ़े : RCB vs MI: भुवी की घातक गेंदबाज़ी और क्रुणाल पंड्या की दमदार पारी से RCB की रोमांचक जीत, मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर

FAQS

आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से कौन सी टीम बाहर हुई है?

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!