IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच सिर्फ आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट में ही टक्कर देखने को मिलती है, जिस वजह से फैंस को साल भर इन मैचों का इंतजार रहता है और फैंस का इंतजार खत्म होने जा रहा है। क्योंकि एक बार फिर दोनों टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होने जा रही हैं। 14 जून को भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला खेला जाना है। तो आइए इस मुकाबले के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
14 जून को होगा भारत-पाकिस्तान के बीच मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच 14 जून को मुकाबला होने वाला है। यह मुकाबला इंग्लैंड के एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम में खेला जाएगा। बता दें कि यह पुरुषों का नहीं बल्कि महिलाओं का मैच होने वाला है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की महिला टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होने वाली हैं। इस दौरान डिफेंडिंग 50 ओवर वर्ल्ड कप चैंपियन कोशिश भारत करेगी कि पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में एक दमदार शुरुआत करें। वहीं पाकिस्तान भी अपने सबसे बड़े दुश्मन को पटखनी देने की कोशिश करते दिखाई देगी।
इन दो खिलाड़ियों पर होगी कोचिंग की जिम्मेदारी
इस दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हरमनप्रीत कौर लीड करते दिखाई देंगे। जबकि पाकिस्तान महिला टीम की जिम्मेदारी फातिमा सना के कंधों पर रहेगी। ऐसे में देखना होगा कि किसकी टीम इस मैच में जीत दर्ज करेगी।
बता दें कि अब तक भारत और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप में कुल 7 मैच हुए हैं, जिसमें से 5 मैच इंडिया ने और दो मैच पाकिस्तान ने जीते हैं। अब देखना होगा इस बार का मैच कौन जीतेगा और कैसा रहेगा दोनों टीमों का हाल-चाल।
पुरुष टीमों की बात करें तो भारत-पाकिस्तान पुरुष टीमों के बीच अगला मैच साल 2027 में खेला जा सकता है। साल 2027 एशिया कप या वर्ल्ड कप के दौरान ही दोनों टीमें एक-दूसरे के आमने-सामने होगी। 2026 में अभी दोनों टीमों के आपस में भिड़ने के कोई भी संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सूर्या की जगह चयनकर्ताओं ने खोज लिया टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान! जल्द होगा इसके नाम का अधिकारिक ऐलान
IND vs PAK मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल और राधा यादव।
पाकिस्तान का स्क्वाड: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तुबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग और तस्मिया रुबाब।
FAQs
IND vs PAK मैच कब होगा?
यह भी पढ़ें: कब, कहां और किस ऐप पर देखें RCB vs GT Qualifier 1? यहां जानें टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल