RCB vs GT Qualifier 1: आईपीएल 2026 के प्लेऑफस मुकाबलों की शुरुआत 26 मई से होने जा रही है। आईपीएल 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला आरसीबी और जीटी के बीच खेला जाएगा। यह मैच काफी ज्यादा दमदार होने की उम्मीद है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, साथ ही साथ दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करेंगे और जानेंगे कि कौन जीत सकता है।
26 मई, मंगलवार को होगा RCB vs GT मैच

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 71 में 26 मई, मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस (RCB vs GT) के बीच मुकाबला खेला जाएगा। रजत पाटीदार की टीम आरसीबी और शुभमन गिल की टीम जीटी जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। दोनों टीमों का यह मैच हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत वादियों में खेला जाएगा। यह मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में होने वाला है।
गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच इस मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। हालांकि मैच की लाइव स्ट्रीमिंग 6:30 बजे से ही शुरू हो जाएगी और इस मैच में टॉस 7:00 बजे उछाला जाएगा। इस मैच में टॉस एक अहम भूमिका भी अदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table : PBKS की दमदार वापसी, LSG को हराकर टॉप-4 में एंट्री; जानिए अपडेटेड पॉइंट्स टेबल
अब तक कुछ ऐसा रहा है दोनों टीमों का हाल
आईपीएल 2026 में दोनों ही टीमों ने कमाल का प्रदर्शन दिखाया और इन दोनों ही टीमों ने अपने 14 में से 9 मैच जीते और पांच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते यह टीम 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब रही। आरसीबी ने टेबल टॉप किया जबकि गुजरात टाइटंस तीसरे नंबर पर फिनिश करने में कामयाब हुई।
अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 8 मैच हुए हैं, जिसमें से आरसीबी ने 4 और जीटी ने 4 में जीत दर्ज की है। इस आईपीएल सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मैच हुए, जिसमें से दोनों ने एक-एक में जीत दर्ज की। अब देखना होगा कि इस बार का मैच कौन जीतेगा।
ऐसे देखें RCB vs GT मैच का लाइव स्ट्रीम
आरसीबी और जीटी का यह मैच जिओ हॉटस्टार व स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। जिओ हॉटस्टार के जरिए मोबाइल और डिजिटल यूजर्स मैच का मजा ले सकते हैं। वहीं टीवी यूजर्स स्टार स्पोर्ट्स के जरिए इस मैच को देख सकते हैं। आईपीएल 2026 से पहले क्वालीफायर मुकाबले का मजा 10 से ज्यादा भाषाओं में लिया जा सकता है।
FAQs
RCB vs GT मैच कहां देखें?
यह भी पढ़ें: LSG डायरेक्टर के बयान ने मचाई सनसनी! Rishabh Pant से छीनी जाएगी कप्तानी? इसे चुना जायेगा अब कैप्टन