Posted inक्रिकेट (Cricket)

हार्दिक पांड्या ने किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट, अब इस फ्रेंचाइजी में होंगे ट्रेड, रविंद्र जडेजा ने भी किया था ऐसा

Hardik Pandya ने किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट, अब इस फ्रेंचाइजी में होंगे ट्रेड, रविंद्र जडेजा ने भी किया था ऐसा

Hardik Pandya Instagram Account Delete: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का सफर लीग स्टेज में ही समाप्त हो गया और पांच बार की चैंपियन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। पूरे सीजन मुंबई की टीम लय में आने के लिए बेकरार दिखी लेकिन सफल नहीं हो पाई और 14 में सिर्फ 4 मैचों में जीत हासिल करते हुए 8 अंक के साथ नौवें स्थान पर रही। जब से मुंबई फ्रेंचाइजी एलिमिनेट हुई है, तब से बड़े बदलाव की चर्चा चल रही है और ये रिपोर्ट्स भी हैं कि हार्दिक किसी अन्य टीम में ट्रेड हो सकते हैं।

हाल ही में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें मोबाइल की स्क्रीन पर ’07:07′ नजर आ रहा था। इससे चर्चा होने लगी कि शायद हार्दिक ने चेन्नई सुपर किंग्स को ज्वाइन करने का हिंट दिया है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में उनके कोलकाता नाइट राइडर्स में ट्रेड होने की भी जानकारी मिल रही है। इन सब के बीच बुधवार को हार्दिक का इंस्टाग्राम गायब हो गया और फैंस में हलचल मच गई।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ गायब

Hardik Pandya ने किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट, अब इस फ्रेंचाइजी में होंगे ट्रेड, रविंद्र जडेजा ने भी किया था ऐसा

इंस्टाग्राम पर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) काफी एक्टिव रहते हैं। उनके 46 मिलियन फॉलोअर्स हैं। हालांकि, 27 मई को दोपहर के बाद से अचानक हार्दिक का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब हो गया है। फैंस ने दावा किया कि मुंबई इंडियंस के कप्तान ने अपना अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर लिया है। बस फिर कुछ ही समय में चारों तरफ इस बात की चर्चा होने लगी।

कुछ लोग यह भी कयास लगाने लगे कि शायद हार्दिक भी रविंद्र जडेजा के नक्शेकदम पर चल रहे हैं, क्योंकि पिछले साल ऑक्शन से पहले जब उनके चेन्नई सुपर किंग्स से राजस्थान रॉयल्स में ट्रेड की ख़बरें आ रही थीं तो उन्होंने भी अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डीएक्टिवेट कर लिया था। बाद में जडेजा के ट्रेड की खबर सही साबित हुई और वह CSK से RR में चले गए। अब हार्दिक को लेकर भी ऐसे ही दावे किए जा रहे हैं कि शायद वे भी किसी नई टीम में ट्रेड हो रहे हैं, इसी वजह से उन्होंने ऐसा किया है।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ एक्टिवेट

कुछ घंटों तक हार्दिक पांड्या के इंस्टग्राम अकाउंट के न दिखने को लेकर काफी बात हुई लेकिन फिर करीब चार घंटे बाद उनका अकाउंट दोबारा से एक्टिवेट हो गया। अब फिर से हार्दिक की प्रोफाइल पर 1703 पोस्ट दिख रही हैं। वहीं, उनके फॉलोअर्स की संख्या 46 मिलियन नजर आ रही है, जबकि उन्होंने 150 लोगों को फॉलो कर रखा है।

FAQs

किन दो टीमों में हार्दिक पांड्या के ट्रेड होने की ख़बरें हैं?
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के Qualifier 2 में गुजरात और राजस्थान की होगी टक्कर, एक क्लिक में पाएं शेड्यूल से जुड़ी पूरी जानकारी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!