Ravi Shastri, IPL 2026: आईपीएल 2026 में इस समय आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और भी कई उस तरीके का प्रदर्शन नहीं दिखा पा रहे हैं, जैसा कि उनसे उम्मीद की जाती है। खिलाड़ी लगातार मैचों में फ्लॉप हो रहे हैं और इससे टीम की रणनीति पर भी असर पर आ रहा है। इससे फैंस भी काफी ज्यादा परेशान हैं। हालांकि अब रवि शास्त्री ने इसके पीछे का कारण बता दिया है।
Ravi Shastri ने बताया गेंदबाजों के फ्लॉप होने का कारण

लगातार मैचों में फ्लॉप हो रहे जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के खराब प्रदर्शन को देख JioHotstar पर कमेंट्री के दौरान कहा रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने बताया कि गेंदबाज बहुत अधिक खेलने की वजह से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे। शास्त्री का मानना है कि वो सभी मानसिक थकान की वजह से अच्छा नहीं कर पा रहे और उन्हें ब्रेक की जरूरत है।
मानसिक थकान बना सबसे बड़ा कारण
1983 विश्व कप विजेता और भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा, “जिस तरह से यह सीज़न आगे बढ़ा है, और कुछ जाने-माने गेंदबाज़ों को देखकर—जिन्होंने पूरे सीज़न में काफ़ी क्रिकेट खेला है, भारत के लिए खेला है, वर्ल्ड कप खेले हैं, और भी बहुत कुछ—ऐसा लग रहा है कि वे मानसिक थकान के संकेत दिखा रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “अब, आपको यह याद रखना होगा कि ये लोग इंसान हैं। और इसका उन पर असर पड़ता है। ऐसा नहीं है कि छुट्टी के दिन वे किसी पेट्रोल पंप पर जाकर, थोड़ा तेल भरवा लें और अगले ही दिन फिर से अपनी लय में आ जाएं। ऐसा नहीं होता। इंसानों को ठीक होने के लिए समय चाहिए होता है। लेकिन यह बहुत ही थकाने वाला काम है। फिर भी, यह एक पेशेवर खेल है।”
कुछ ऐसा है टॉप गेंदबाजों का प्रदर्शन
क्रिकेट इतिहास के सबसे बेस्ट तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 में 10 मैचों में अब तक मैच तीन विकेट चटका सके हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 15 रन देकर एक विकेट है। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.89 की रही है।
बात करें अर्शदीप सिंह की तो वह 10 मैचों में सिर्फ 11 विकेट ही ले पाए हैं। कुलदीप यादव भी 10 मैचों में महज 7 विकेट ही चटका सके हैं। भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं मोहम्मद शमी भी 9 मैचों में केवल आठ बल्लेबाजों को पवेलियन भेज सके हैं। अक्षर पटेल का भी यही हाल है वो भी 10 मैचों में महज 9 विकेट हासिल कर पाए हैं। यानी भारत के सभी वो खिलाड़ी, जो लगातार बीते कुछ समय से कंटिन्यू खेलते चले आ रहे हैं, उनका प्रदर्शन काफी खराब है।
FAQs
भारत का बेस्ट तेज गेंदबाज कौन है?
यह भी पढ़ें: Hardik Pandya का इंजरी अपडेट आया सामने, इस तारीख को कर जाएंगे मुंबई इंडियंस टीम में वापसी, डेट का हुआ ऐलान