Posted inक्रिकेट (Cricket)

तिलक वर्मा ने तूफानी शतक से रचा इतिहास, गुजरात के नाम सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड; GT vs MI मैच में Records का आया सैलाब

तिलक वर्मा ने तूफानी शतक से रचा इतिहास, गुजरात के नाम सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड; GT vs MI मैच में Records का आया सैलाब

GT vs MI Match Records: IPL 2026 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस ने 99 रनों के अंतर से गुजरात टाइटंस को हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए, जिसके जवाब में गुजरात पूरे ओवर खेले बिना ही 100 के स्कोर पर ढेर हो गई।

इस मुकाबले में तिलक वर्मा का तूफानी शतक सबसे ज्यादा हाईलाइट रहा। वहीं, मुंबई के गेंदबाजों ने भी कमाल किया, जिसकी वजह से गुजरात का हाल बुरा हुआ। इस लेख में हम आपको GT vs MI मैच में बने 24 बड़े रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।

GT vs MI मैच में बने 24 बड़े रिकॉर्ड

तिलक वर्मा ने तूफानी शतक से रचा इतिहास, गुजरात के नाम सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड; GT vs MI मैच में Records का आया सैलाब

1. GT vs MI मैच में उतरते ही शुभमन गिल गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 31 मैचों में कमान संभाली थी।

2. यह पहली बार है जब कगिसो रबाडा ने लगातार दो आईपीएल मैचों में पावरप्ले के अंदर (1-6 ओवर) दो विकेट लिए।

3. यह पहली बार है जब कगिसो रबाडा ने आईपीएल की एक पारी में पावरप्ले के अंदर (1-6 ओवर) 3 विकेट लिए।

4. आईपीएल 2026 में पावरप्ले (1-6 ओवर) में सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी

  • 7 – कगिसो रबाडा (औसत दर: 9.92)*
  • 6 – जोफ्रा आर्चर (औसत दर: 8.63)
  • 5 – प्रिंस यादव (औसत दर: 7.55)
  • 5 – जैकब डफी (औसत दर: 11.12)

5. हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए 2000 रन पूरे किए।

6. आईपीएल में MI के खिलाफ GT के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े:

  • 5/10 – मोहित शर्मा, अहमदाबाद, 2023
  • 4/30 – राशिद खान, मुंबई (वानखेड़े), 2023
  • 3/33 – कगिसो रबाडा, अहमदाबाद, 2026

7. IPL 2026 में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड:

  • 32 – एडेन मार्करम (एलएसजी) बनाम पीबीकेएस, मुल्लनपुर
  • 30 – जेमी ओवरटन (सीएसके) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु
  • 26 – हार्दिक पांड्या (एमआई) बनाम केकेआर, मुंबई (वानखेड़े)
  • 26 – अशोक शर्मा (जीटी) बनाम एमआई, अहमदाबाद
  • 26 – रोमारियो शेफर्ड (आरसीबी) बनाम एमआई, मुंबई (वानखेड़े)

8. तिलक वर्मा से पहले अब तक सिर्फ एक बल्लेबाज ने IPL पारी में पहली 20 गेंदों पर बिना बाउंड्री लागए 70 या उससे अधिक रन बनाए थे। तिलक ने आज पहली बाउंड्री अपनी 23वीं गेंद पर लगाई।

9. शेरफेन रदरफोर्ड ने आईपीएल में 500 रन पूरे किए।

10. आईपीएल में तिलक वर्मा के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर:

  • 101* (MI vs GT, अहमदाबाद, 2026)
  • 84* (MI vs RCB, बेंगलुरु, 2023)
  • 65 (MI vs RR, जयपुर, 2024)

11. आईपीएल में एमआई के लिए सबसे तेज शतक (गेंदों के लिहाज से):

  • 45 – सनथ जयसूर्या बनाम सीएसके, मुंबई, 2008
  • 45 – तिलक वर्मा बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2026
  • 47 – कैमरून ग्रीन बनाम एसआरएच, मुंबई (वानखेड़े), 2023
  • 49- सूर्यकुमार यादव बनाम जीटी, मुंबई (वानखेड़े), 2023
  • 51 – सूर्यकुमार यादव बनाम एसआरएच, मुंबई, 2024
  • 52 – रोहित शर्मा बनाम केकेआर, कोलकाता, 2012

12. आईपीएल में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक:

  • 100 (37) – यूसुफ पठान (RR) बनाम MI, ब्रेबोर्न, 2010
  • 101* (38) – डेविड मिलर (KXIP) बनाम RCB, मोहाली, 2013
  • 103* (63) – बेन स्टोक्स (RPS) बनाम GL, पुणे, 2017
  • 101* (45) – तिलक वर्मा (MI) बनाम GT, अहमदाबाद, 2026

13. आईपीएल में जीटी के खिलाफ सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से):

  • 35 – वैभव सूर्यवंशी (RR), जयपुर, 2025
  • 41 – विल जैक्स (RCB), अहमदाबाद, 2024
  • 43 – एबी डी विलियर्स (RCB), बेंगलुरु, 2016
  • 45 – तिलक वर्मा (MI), अहमदाबाद, 2026
  • 49 – सूर्यकुमार यादव (MI), मुंबई (वानखेड़े), 2023

14. आईपीएल की एक पारी में डेथ ओवरों (16-20) में बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन:

  • 71 (22) – क्विंटन डी कॉक (LSG) बनाम KKR, नवी मुंबई, 2022
  • 69 (21) – टिम डेविड (RCB) बनाम CSK बेंगलुरु, 2026
  • 68 (20) – आंद्रे रसेल (KKR) बनाम CSK, चेन्नई, 2018
  • 67 (23) – ऋषभ पंत (DC) बनाम SRH, दिल्ली, 2018
  • 65 (24) – एबी डीविलियर्स (RCB) बनाम KKR, शारजाह, 2020
  • 65 (18) – तिलक वर्मा (MI) बनाम GT, अहमदाबाद, 2026

15. GT के खिलाफ IPL में MI के पारी के सबसे बड़े स्कोर:

  • 228/5, मुल्लनपुर, 2025
  • 218/5, मुंबई (वानखेड़े), 2023
  • 199/5, अहमदाबाद, 2026

16. GT के खिलाफ MI के लिए शतक

  • 103* (49) – सूर्यकुमार यादव, वानखेड़े, 2023
  • 101* (45) – तिलक वर्मा , अहमदाबाद, 2026

17. जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में 146 गेंदों के बाद और इस सीजन में 114 गेंदों के बाद अपना पहला विकेट लिया।

18. GT vs MI मैच में अपनी पारी की पहली ही गेंद पर गुजरात ने साई सुदर्शन का विकेट गंवा दिया। आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि गुजरात टाइटंस ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट गंवा दिया।

19. आईपीएल में GT के खिलाफ MI के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े:

  • 4/24 – अश्वनी कुमार, अहमदाबाद, 2026
  • 3/14 – जसप्रीत बुमराह, अहमदाबाद, 2024
  • 3/31 – आकाश मधवाल, मुंबई (वानखेड़े), 2023

20. आईपीएल में जीटी के लिए न्यूनतम स्कोर

  • 89 बनाम डीसी, अहमदाबाद, 2024
  • 100 बनाम एमआई, अहमदाबाद, 2026*
  • 125/6 बनाम डीसी, अहमदाबाद, 2023
  • 130 बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2024
  • 135/6 बनाम एलएसजी, लखनऊ, 2023

21. अहमदाबाद में लगातार छह आईपीएल मैच हारने के बाद एमआई की यह पहली जीत है। यहां उनकी एकमात्र अन्य जीत 2014 में आरआर के खिलाफ आई थी।

22. आईपीएल में गुजरात टाइटंस की सबसे बड़ी हार (रनों के अंतर से):

  • 99 बनाम मुंबई इंडियंस, अहमदाबाद, 2026*
  • 83 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद, 2025
  • 63 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2024

23. आईपीएल में मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी जीत (रनों के अंतर से):

  • 146 बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, दिल्ली, 2017
  • 102 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2018
  • 100 बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर, 2025
  • 99 बनाम गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2026*
  • 98 बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, दिल्ली, 2010

24. तिलक वर्मा आईपीएल में विपक्षी टीम से अधिक रन बनाने वाले पहले एमआई बल्लेबाज और कुल मिलाकर नौवें खिलाड़ी हैं। इससे पहले यह कारनामा केएल राहुल (132*) ने 2020 में दुबई में आरसीबी (109) के खिलाफ पीबीकेएस की ओर से खेलते हुए किया था।

FAQs

GT vs MI मैच को जीतने से पहले अहमदाबाद में मुंबई इंडियंस की आखिरी जीत कब आई थी?
2014
GT vs MI मैच में गुजरात टाइटंस को किस लिहाज से अपनी सबसे बड़े हार का सामना करना पड़ा?
रनों के लिहाज से

यह भी पढ़ें: GT vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table में उथल-पुथल, मुंबई को तीन स्थान का फायदा, गुजरात को हुआ तगड़ा नुकसान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!