Cricket: क्रिकेट का खेल कई सालों से चला रहा है और इस खेल ने लोगों को एक अलग पहचान दिलाई है। यह खेल फैंस की दिलों में राज करता है क्रिकेट का खेल कई लोगों के लिए सिर्फ खेल नहीं बल्कि धर्म है और इसके खिलाड़ी उनके लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं और यही कारण है कि जब भी इससे जुड़ी कुछ दुखद खबर सामने आती है। तो उनका सिना छल्ली हो जाता है।
आईपीएल 2026 का आज फाइनल मैच खेला जाना है। लेकिन उससे पहले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक कोच को महिला क्रिकेटर के साथ दुष्कर्म करने के लिए 16 साल की सजा सुनाई गई है। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो कोच, जिसे सुनाई गई है 16 साल की सजा।
इस कोच को सुनाई गई 16 साल की सजा

Onmanorama में छपी खबर के अनुसार एक फास्ट-ट्रैक विशेष अदालत ने वल्लाकडावु में रहने वाले 40 वर्षीय क्रिकेट कोच मनु एम को, तिरुवनंतपुरम के एक क्रिकेट कोचिंग सेंटर में एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 16 साल के कारावास की सज़ा सुनाई है।
न्यायाधीश अंजू मीरा बिरला ने पीड़िता को 24 हजार रुपये का मुआवज़ा देने का भी आदेश दिया और यदि मनु यह जुर्माना देने में विफल होता है, तो उसे जेल में 2.5 साल ऑर्डर बिताने होंगे।
जिम में ले जाकर करता था यौन उत्पीड़न
यौन उत्पीड़न का यह मामला उन छात्रों से जुड़ा है, जिन्होंने तिरुवनंतपुरम के एक प्रमुख क्रिकेट कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया था और क्रिकेटर बनने का सपना देख रहे थे। लेकिन मनु एम नाम का राक्षस की कुछ और ही प्लानिंग थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोषी ने कुछ लड़कियों को ट्रेनिंग के बहाने सेंटर के जिम में ले जाकर अलग-अलग मौकों पर उनका यौन उत्पीड़न किया। यही नहीं बल्कि उसने लड़कियों से अश्लील तस्वीरें भी मांगी और जब लड़कियों ने ऐसा करने से मना किया तो उन्हें कोचिंग देना बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें दूसरे सेंटरों में जाना पड़ा।
यह भी पढ़ें: 3 बड़े कारण, क्यों वैभव सूर्यवंशी को जरुर मिलना चाहिए आयरलैंड दौरे का टिकट, अब करते टीम इंडिया में जगह डिजर्व
साल 2024 में सामने आया था मामला
Onmanorama में छपी खबर के अनुसार जांच में पता चला कि वल्लाकडावु में रहने वाले 40 वर्षीय क्रिकेट कोच मनु एम ने कम से कम पांच अन्य छात्राओं के साथ भी यौन उत्पीड़न किया था। यह सभी घटनाएँ साल 2024 में लड़कियों के क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान सामने आईं। जब एक पीड़िता ने आरोपी को देखा और मामले की सूचना दी। इससे अन्य छात्राएँ भी आगे आने के लिए प्रेरित हुईं और मनु के खिलाफ छह मामले दर्ज किए गए, जिनमें से चार मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है।
FAQs
किस कोच को सुनाई गई है 16 साल की जेल की सजा?
यह भी पढ़ें: IPL vs PSL बहस के बीच सिकंदर रजा का बड़ा बयान, सीधे तौर पर कहा ‘यही दुनिया की नंबर-1 टी20 लीग…’