Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL vs PSL बहस के बीच सिकंदर रजा का बड़ा बयान, सीधे तौर पर कहा ‘यही दुनिया की नंबर-1 टी20 लीग…’

Amidst the IPL vs. PSL debate, Sikandar Raza makes a bold statement, declaring outright: "This is the world's No. 1 T20 league..."

IPL vs PSL: भारत की आईपीएल या पाकिस्तान की पीएसएल दुनिया की कौनसी लीग सबसे बड़ी है। इसको लेकर हमेशा से चर्चा चलते रहती है और कई लोग अपने-अपने पसंद के अनुसार इसकी रेटिंग करते हैं और हाल ही में सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने भी बताया कि आईपीएल और पीएसएल में से कौनसी लीग सबसे बेहतरीन है और किसका अनुभव कैसा है।

Sikandar Raza ने IPL vs PSL को लेकर रखी अपनी बात

Sikandar Raza shares his views on the IPL vs PSL debate.
Sikandar Raza shares his views on the IPL vs PSL debate.

पाकिस्तानी मूल से ताल्लुक रखने वाले जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने हाल ही में आईपीएल और पीएसएल के बीच तुलना को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की नंबर वन और सबसे बड़ी टी20 लीग है। रजा ने पाकिस्तानी शो हंसना मना है में बातचीत के दौरान बताया कि आईपीएल का स्तर अन्य सभी लोगों से बहुत ही आगे है।

उनका मानना है कि आईपीएल की तुलना किसी भी अन्य लीग से नहीं की जा सकती। आईपीएल इस धरती की सबसे बड़ी लीग है और यह पीएसएल से कहीं बेहतर है।

इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी बात को जारी रखते हुए यह भी बताया कि आईपीएल अपने समय से काफी ज्यादा आगे है। उन्होंने आईपीएल में बनने वाले 250 रनों के स्कोर को लेकर बात करते हुए कहा कि भले ही लोगों को यह देखकर निराशा होती है। लेकिन आईपीएल अपने समय से बहुत आगे है और आने वाले दो-तीन सालों में इंटरनेशनल क्रिकेट में भी 210-220 का स्कोर आम हो जाएगा। इसके अलावा सिकंदर रजा ने यह भी कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम को आईपीएल से वर्ल्ड कप के लिए तैयारी करने में काफी ज्यादा मदद मिलती है और यही कारण है कि इंडिया आज सबसे बेहतरीन टीमों में से एक है।

यह भी पढ़ें: RCB vs GT Final MATCH PREDICTION: इस टीम की जीत 100% तय! इस बार 220+ नहीं बनेगा सिर्फ इतने रन का स्कोर

PSL को लेकर कही यह बात

सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने पीएसएल को लेकर भी बात की उन्होंने बताया कि भले ही आईपीएल नंबर वन लीग है। लेकिन PSL काफी पीछे नहीं है। PSL ही एकमात्र ऐसी लीग है, जो आईपीएल के करीब पहुंच पाती है। उन्होंने सबसे बेहतरीन माहौल के बारे में बात करते हुए लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम बताया।

बात करें 40 वर्षीय सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के प्रदर्शन की तो उन्होंने आईपीएल में कुल 9 मैच खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 182 रन आए और तीन विकेट आए हैं। वहीं पीएसएल में उन्होंने 44 मैचों में 773 रन बनाने के साथ ही साथ 26 विकेट भी चटका रखे हैं।

FAQs

IPL vs PSL कौनसी लीग बेस्ट है?
IPL

यह भी पढ़ें: 3 बड़े कारण, क्यों वैभव सूर्यवंशी को जरुर मिलना चाहिए आयरलैंड दौरे का टिकट, अब करते टीम इंडिया में जगह डिजर्व

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!