Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

GT कैंप में मचा बवाल, सबके सामने सिगरेट पीते दिखे कगिसो रबाडा, कप्तान से हुई बहस

Uproar in the GT Camp: Kagiso Rabada Spotted Smoking in Public; Heated Argument with the Captain

Kagiso Rabada: गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 में अब तक ठीक-ठाक प्रदर्शन करते नजर आई है। यह टीम अंक तालिका में भी टॉप 6 में मौजूद है और उम्मीद है कि आने वाले मैचों में और भी अच्छा ही करेगी। लेकिन इस टीम के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने एक ऐसी हरकत कर दी है, जिस वजह से वो एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गए हैं।

सिगरेट पीने की वजह से विवादों में आ चुके हैं Kagiso Rabada

गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस टीम के बॉलिंग लाइनअप की जान हैं और अब तक छह मैचों में वो कुल 10 विकेट चटका चुके हैं। लेकिन इस समय उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिगरेट पीते दिखाई पड़ रहे हैं।

यह वीडियो टीम होटल का बताया जा रहा है और इसको लेकर काफी ज्यादा बवाल मच रहा है। उनके इस वायरल वीडियो के बाद से ही उन्हें क्रिटिसाइज किया जा रहा है। वीडियो में यह वो कप्तान उन्हें समझाते भी नजर आ रहे हैं।

कगिसो रबाडा को समझाते दिख रहे हैं राशिद खान

Rashid Khan is seen explaining something to Kagiso Rabada.
Rashid Khan is seen explaining something to Kagiso Rabada.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि GT के कप्तान और उपकप्तान राशिद खान उन्हें जाकर समझाते नजर आ रहे हैं और उन्हें ऐसा न करने की सलाह दे रहे हैं। हालांकि उनकी सलाह का रबाडा पर कोई असर नजर नहीं आ रहा और वो लगातर कस पे कस लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कैमरे के सामने राम और पीछे रावण बन जाते हैं संजीव गोयनका, वायरल तस्वीरों-वीडियो ने किया खुलासा

बीते साल भी हुआ था विवाद

मालूम हो कि पिछले आईपीएल सीजन में कगिसो रबाडा को साउथ अफ्रीकन इंस्टीट्यूट फॉर ड्रग फ्री स्पोर्ट्स ने एक महीने के लिए बैन कर दिया गया था, जिस वजह से वो टूर्नामेंट बीच में छोड़कर गए थे और बाद में टीम से दोबारा जुड़े थे। हालांकि डोपिंग मामले की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई थी, जिससे लोगों को इस मामले में विस्तार से जानने को नहीं मिला। अब आगे इसमें क्या होगा यह देखने वाली बात रहेगी। बात करें उनके ओवरऑल आईपीएल करियर की तो वह भी काफी दमदार है।

कुछ ऐसा रहा है कगिसो रबाडा का रिकॉर्ड

कगिसो रबाडा ने साल 2014 में अपना टी20 डेब्यू किया था। वहीं आईपीएल में पहली बार वो 2017 में खेलते दिखाई दिए। तब से लेकर अब तक वह कुल तीन टीमों के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने इस दौरान 90 मैच खेले हैं और इन 90 पारियों में 129 विकेट चटका चुके हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 21 रन देकर चार विकेट है।

उनकी इकॉनमी 8.69 जबकि औसत 22.91 और स्ट्राइक रेट 15.8 का रहा है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वो 500 से ज्यादा विकेट चटका चुके हैं और साउथ अफ्रीका के लीजेंड्स गेंदबाज में शुमार हैं। सिर्फ 9 विकेट चटकाते ही वो 600 विकेट का आंकड़ा भी टच कर लेंगे।

FAQs

कगिसो रबाडा की उम्र क्या है?
30 साल
कगिसो रबाडा ने आईपीएल में कितने विकेट लिए हैं?
129 विकेट

यह भी पढ़ें: MI vs CSK मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों ने बांह पर क्यों पहनी है काली पट्टी? जानें बड़ी वजह

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!