Posted inक्रिकेट (Cricket)

PBKS vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table, पंजाब का लगातार पांचवीं हार से बिगड़ा समीकरण, जीत के बावजूद मुंबई को नहीं हुआ फायदा

PBKS vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table, पंजाब का लगातार पांचवीं हार से बिगड़ा समीकरण, जीत के बावजूद मुंबई को नहीं हुआ फायदा

IPL 2026 Points Table After PBKS vs MI Match: धर्मशाला में 14 मई को खेले गए IPL 2026 के 58वें मैच में घरेलू टीम पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। एक समय लग रहा था कि बीच के ओवरों अच्छी गेंदबाजी के दम पर पंजाब जीत दर्ज कर लेगी लेकिन तिलक वर्मा और विल जैक्स को मंजूर नहीं था। इन दोनों ने आक्रामक अंदाज में 56 रनों की अविजित साझेदारी करते हुए अपनी टीम को अंतिम ओवर में जीत दिला दी। मुकाबले में पहले खेलते हुए पंजाब ने 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए, जवाब में मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर 205 का स्कोर बनाया।

इस मैच में हार के कारण IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि प्लेऑफ का रास्ता अब ज्यादा कठिन हो गया है। वहीं, मुंबई इंडियंस को जीत के बावजूद कुछ खास फायदा नहीं हुआ है, क्योंकि 2 अंक तो मिले लेकिन पोजीशन में कोई भी बदलाव नहीं।

पंजाब की लगातार पांचवीं हार, IPL 2026 Points Table में चुनौती हुई कठिन

PBKS vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table, पंजाब का लगातार पांचवीं हार से बिगड़ा समीकरण, जीत के बावजूद मुंबई को नहीं हुआ फायदा

आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक समय पंजाब किंग्स को हराना किसी के लिए भी आसान नहीं लग रहा था लेकिन दूसरे चरण में यह टीम जीत के लिए तरस रही है। पहले चरण में श्रेयस अय्यर के कप्तानी वाली टीम ने 7 मैचों में 6 जीत दर्ज की थीं और एक मैच रद्द हुआ था लेकिन दूसरे चरण में उन्हें अभी तक अपने सभी 5 मैचों में हार मिली है। इस तरह पंजाब के 12 मैचों में 13 अंक हैं और IPL 2026 Points टेबल में चौथे स्थान पर है।

पंजाब किंग्स के लिए अब प्लेऑफ स्पॉट मुश्किल ही नजर आ रहा है, क्योंकि अब अधिकतम 17 अंकों की संभावना ही बन रही है। अभी कई टीमें ऐसी हैं, जो IPL 2026 Points Table में 18 अंक तक पहुंच सकती हैं। इसी वजह से पंजाब को अपने मैचों के साथ-साथ दूसरे के मैचों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ सकता है।

जीत के बावजूद IPL 2026 Points Table में मुंबई की स्थिति में नहीं हुआ कोई बदलाव

मुंबई इंडियंस खराब प्रदर्शन के कारण पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। हालांकि, उनके सामने आखिरी के कुछ मैचों में लाज बचाने की चुनौती है। नए कप्तान के साथ मुंबई ने अपने पहले ही मैच में पंजाब के खिलाफ अच्छा किया और इस सीजन अपनी चौथी जीत दर्ज की। हालांकि, इससे मिले 2 अंकों के बावजूद टीम अभी भी IPL 2026 Points Table में आठवें स्थान पर है। अब मुंबई के खाते में 12 मैचों में 8 अंक हैं।

PBKS vs MI मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 16 +1.053
2 गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 16 +0.551
3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
4 पंजाब किंग्स 12 6 6 1 13 +0.355
5 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185
6 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
7 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 11 4 6 1 9 -0.198
9 मुंबई इंडियंस 12 4 8 0 8 -0.504
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 0 6 -0.907

FAQs

IPL 2026 Points Table में पंजाब किंग्स किस स्थान पर है?
चौथे स्थान

यह भी पढ़ें: PBKS vs MI: धर्मशाला में तिलक का तूफ़ान, मुंबई को 6 विकेट से दिलाई जीत, अय्यर की ‘खुली पोल’

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!