Posted inक्रिकेट (Cricket)

DC vs CSK: चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से दी मात, संजू सैमसन की मैच जिताऊ पारी; केएल राहुल हुए फ्लॉप

DC vs CSK: चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से दी मात, संजू सैमसन की मैच जिताऊ पारी; केएल राहुल हुए फ्लॉप 1

DC vs CSK: IPL 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 155/7 का स्कोर बनाया, जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.3 ओवर में 159/2 का स्कोर बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। चेन्नई की जीत में संजू सैमसन का अहम योगदान रहा, जिन्होंने नाबाद रहकर 87 रन बनाए।

दिल्ली की DC vs CSK मैच में खराब शुरुआत, निसांका-राहुल पावरप्ले में ही आउट

DC vs CSK: चेन्नई ने दिल्ली को 8 विकेट से दी मात, संजू सैमसन की मैच जिताऊ पारी; केएल राहुल हुए फ्लॉप

DC vs CSK मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही। दिल्ली को पारी के चौथे ही ओवर में 29 के स्कोर पहला झटका लग गया और पथुम निसांका 15 गेंदों में तीन चौके व एक छक्के की मदद से 19 रन बनाकर आउट हो गए। स्कोर में सात रन का ही इजाफा हुआ था कि केएल राहुल की पारी पर भी फुल स्टॉप लग गया। राहुल ने 13 गेंदों में 12 रन बनाए और छठे ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे।

चेन्नई सुपर किंग्स की कसी हुई गेंदबाजी के कारण शुरूआती छह ओवर में रनों की गति ज्यादा नहीं रही, जिसके कारण DC vs CSK मैच के पावरप्ले में दिल्ली कैपिटल्स 37/2 का ही स्कोर बना पाई।

दिल्ली का मिडिल ऑर्डर हुआ ढेर, DC vs CSK मैच में सस्ते में आधी टीम लौटी पवेलियन

DC vs CSK मैच में ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद, मध्यक्रम पर पारी को संभालने की जिम्मेदारी थी लेकिन कोई भी टिक नहीं पाया। करुण नायर ने एक बार फिर से निराश किया और 13 गेंदों में 13 रनों की पारी खेलकर 52 के स्कोर पर आउट हुए। हालिया मैचों में बल्ले से कमाल दिखाने वाले नितीश राणा का जादू भी नहीं चला।

राणा 15 रन बनाकर 10वें ओवर में पवेलियन लौटे। इसके बाद, बल्लेबाजी करने आए कप्तान अक्षर पटेल का खराब फॉर्म जारी रहा और वह सिर्फ दो रन बनाए पाए। इस तरह DC vs CSK मैच में 69 के स्कोर तक दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट गई

समीर रिजवी की धुआंधार पारी, DC vs CSK मैच में दिल्ली ने 150 से ज्यादा का स्कोर बनाया

मुश्किल में दिख रही दिल्ली कैपिटल्स को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए समीर रिजवी ने संभालने का काम किया। रिजवी ने तेजी से रन बटोरे और पारी को जबरदस्त तरीके से फिनिश करते हुए टीम के स्कोर को 155 तक ले जाने में अहम रोल निभाया। उन्होंने 24 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 40 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 और आशुतोष शर्मा ने 14 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से DC vs CSK मैच में नूर अहमद ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

DC vs CSK मैच में चेन्नई की भी खराब शुरुआत, रुतुराज-उर्विल सस्ते में आउट

लक्ष्य का पीछा करते हुए DC vs CSK मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खास नहीं रही। पिछले मैच में मैच जिताऊ पारी खेलने वाले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 13 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाए और चौथे ओवर में 24 के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद, बल्लेबाजी के लिए आए उर्विल पटेल ने दो छक्के लगाकर अटैक करना चाहा लेकिन उनकी पारी भी ज्यादा देर नहीं चली और 9 गेंदों में 17 रन बनाकर चलते बने। इस तरह चेन्नई को 45 के स्कोर पर दूसरा झटका सातवें ओवर में लगा।

संजू सैमसन की जोरदार पारी, कार्तिक के साथ मिलकर चेन्नई को दिलाई जीत

दो विकेट गिरने के बाद, शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन ने संयम रखा और 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद, उन्होंने रनों की गति बढ़ाया और लगा कि शायद शतक जड़ देंगे लेकिन दूसरे छोर से कार्तिक शर्मा ने भी हाथ खोले। इसी वजह से रन कम पड़ गए और 18वें ओवर में चेन्नई ने DC vs CSK मैच में जीत हासिल कर ली। सैमसन ने 52 गेंदों में 87 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, कार्तिक ने 31 गेंदों में 41 रन नाबाद बनाए। इन दोनों के बीच 114 रनों की अविजित साझेदारी हुई। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अक्षर पटेल और लुंगी एनगिड़ी ने एक-एक विकेट लिया।

FAQs

DC vs CSK मैच में कौन सी टीम विजेता रही?
चेन्नई सुपर किंग्स
DC vs CSK मैच में सबसे ज्यादा रन किस बल्लेबाज ने बनाए?
संजू सैमसन (87* रन)

यह भी पढ़ें: Video: CSK के खिलाफ KL Rahul की बत्ती हुई गुल, छक्का लगाने के प्रयास में गंवाया विकेट; अकील हुसैन का बने शिकार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!