KL Rahul’s Dismissal During DC vs CSK Match: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 48वां मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने हैरान करते हुए वेन्यू के ट्रेंट के विपरीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जो पावरप्ले में ही गलत साबित होता नजर आया। चेन्नई सुपर किंग्स की कसी हुई गेंदबाजी के सामने दिल्ली के बल्लेबाजों की हालत खराब नजर आई।
शानदार फॉर्म में चल रहे केएल राहुल (KL Rahul) का बल्ला भी नहीं चला और उन्होंने अकील हुसैन की गेंद पर छक्का लगाने का प्रयास किया लेकिन कैच आउट हो गए और उन्हें पवेलियन जाना पड़ा।
DC vs CSK मैच में नहीं चले केएल राहुल (KL Rahul), 12 रन बनाकर हुए आउट

आईपीएल 2026 में केएल राहुल (KL Rahul) ने काफी निरंतरता से रन बनाए हैं और इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स के साथ-साथ उनके फैंस को भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन यह बल्लेबाज शुरुआत से ही संघर्ष करता नजर आया। राहुल ने दूसरे ओवर में चौका लगाकर अपना खाता खोला, लेकिन इसके बाद फंसे नज़र आए। हालांकि, फिर राहुल ने तीसरे ओवर की अंतिम गेंद पर अकील हुसैन के खिलाफ चौका जड़ा।
इसके बाद, अगले यानी पारी के चौथे ओवर में केएल राहुल (KL Rahul) को ज्यादा स्ट्राइक नहीं मिली और पांचवें ओवर में सिर्फ 7 रन नहीं आए। ऐसे में राहुल का प्रयास था कि पावरप्ले के अंतिम ओवर यानी छठे ओवर में कुछ बड़े हिट लगाकर ज्यादा रन बनाए जाएं लेकिन वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इस तरह उन्हें 13 गेंदों में 12 रन बनाकर पवेलियन जाना पड़ा। उनकी पारी में दो चौके शामिल रहे, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 92.30 का रहा।
अकील हुसैन की गेंद पर बड़े शॉट के प्रयास में केएल राहुल (KL Rahul) की पारी का हुआ अंत
दिल्ली कैपिटल्स की पारी के दौरान पावरप्ले का अंतिम ओवर डालने की जिम्मेदारी अकील हुसैन को मिली। स्पिनर्स को देख केएल राहुल (KL Rahul) के मन में लालच आया और उन्होंने शुरुआत से ही दबाव बनाना चाहा। हालांकि, हुसैन ने चतुराई दिखाई और ऑफ स्टंप की लाइन पर फ्लाइट देते हुए गेंद डाली।
इस पर राहुल इनसाइड आउट कवर के ऊपर से बड़ा शॉट लगाना चाहते थे लेकिन वह गेंद की फ्लाइट से चकमा खा गए और हवा में शॉट खेल बैठे। इसका फायदा CSK के कप्तान ने उठाया और उन्होंने काफी अच्छा कैच पकड़ा। गेंद काफी ऊंची गई थी और लाइट में कई बार ऐसे कैच ड्रॉप हो जाते हैं लेकिन रुतुराज ने कोई गलती नहीं की।
देखें वीडियो:
Twists, turns, and two lethal spinners! 🔄
🎥 Akeal Hosein and Noor Ahmad are weaving magic from both ends 🪄
Updates ▶️ https://t.co/f1bRZthndy#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK | @ChennaiIPL | @AHosein21 | @noor_ahmad_15 pic.twitter.com/uGUzd7d2Dk
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
केएल राहुल (KL Rahul) ने फिर से ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा
आईपीएल 2026 में अपने निरंतर प्रदर्शन के कारण केएल राहुल (KL Rahul) सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की सूची में निरंतर रूप से बने हुए हैं और हाल ही में उन्होंने ऑरेंज कैप भी हासिल की थी, जो बाद में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा के सिर पर सज गई थी लेकिन अब यह कैप वापस से राहुल के पास गई है।
अभिषेक शर्मा ने 440 रन के साथ ऑरेंज कैप ले रखी थी लेकिन अब केएल राहुल के 445 रन हो गए हैं। इसी वजह से अब ऑरेंज कैप फिर से उनके सिर पर सज गई है। देखना होगा कि राहुल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में सीजन का अंत करते हैं या फिर कोई अन्य बल्लेबाज ऐसा कर ऑरेंज कैप ले जाएगा।
FAQs
DC vs CSK मैच में केएल राहुल ने कितने रनों की पारी खेली?
यह भी पढ़ें: शिवम दुबे को खराब फील्डिंग की मिली सजा, कप्तान रुतुराज का बड़ा एक्शन; DC के खिलाफ प्लेइंग XI से किया बाहर