Posted inक्रिकेट (Cricket)

DC vs RCB: दिल्ली की बेंगलुरु के खिलाफ 9 विकेट से शर्मनाक हार, बल्लेबाजों ने कटाई नाक; भुवनेश्वर-हेजलवुड की जोड़ी का कहर

DC vs RCB: दिल्ली की बेंगलुरु के खिलाफ 9 विकेट से शर्मनाक हार, बल्लेबाजों ने कटाई नाक; भुवनेश्वर-हेजलवुड की जोड़ी का कहर

DC vs RCB: IPL 2026 के 39वें मैच में रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने ही घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और टीम ने 16.3 ओवर में ऑल आउट होकर 75 रन बनाए, जो आईपीएल में उनका तीसरा सबसे कम टोटल है। 76 के लक्ष्य को हासिल करने में बेंगलुरु की टीम को खास परेशानी नहीं हुई और 6.3 ओवर में 77/1 का स्कोर बनाकर जीत दर्ज कर ली।

पावरप्ले में ही दिल्ली धराशाई, DC vs RCB मैच में ताश के पत्तों की तरह बिखरी पारी

DC vs RCB: दिल्ली की बेंगलुरु के खिलाफ 9 विकेट से शर्मनाक हार, बल्लेबाजों ने कटाई नाक; भुवनेश्वर-हेजलवुड की जोड़ी का कहर

DC vs RCB मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं हुई। पथुम निसांका को बतौर ओपनर रिप्लेस करने वाले डेब्यूटांट साहिल परख को भुवनेश्वर कुमार ने खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया और दूसरी ही गेंद पर स्टंप बिखेर दिए। इसके बाद, अगले ओवर में जोश हेजलवुड का कहर देखने को मिला। हेजलवुड ने सबसे पहले केएल राहुल को अपना शिकार बनाया, जिन्होंने पिछले पंजाब किंग्स के खिलाफ जबरदस्त शतकीय पारी खेली थी लेकिन आज सिर्फ 1 रन ही बना पाए। इसके बाद, समीर रिजवी को डक पर आउट किया। रिजवी ऑफ स्टंप के बाहर वाली लाइन की गेंद को खेलने की गलती कर बैठे और कैच आउट हो गए।

इस तरह DC vs RCB मैच में दिल्ली ने सिर्फ 2 रन पर अपने 3 विकेट गंवा दिए लेकिन विकेटों का पतन यहीं नहीं थमा और आगे हालत खराब होना जारी रही। अपने दूसरे ओवर में भुवनेश्वर ने ट्रिस्टन स्टब्स (5) और डीसी के कप्तान अक्षर पटेल (0) को चलता किया, जिससे स्कोर 7/5 हो गया। इसके बाद, अगले ओवर में 1 के निजी स्कोर पर नितीश राणा भी चलते बने। इन झटकों के कारण दिल्ली पहले छह ओवर में 13/6 का ही स्कोर बना पाई, जो आईपीएल इतिहास में पावरप्ले में किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है।

अभिषेक पोरेल रहे टॉप स्कोरर, DC vs RCB मैच में भुवी-हेजलवुड का कमाल

DC vs RCB मैच में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पावरप्ले के बाद, सातवें विकेट के लिए इम्पैक्ट प्लेयर अभिषेक पोरेल और डेविड मिलर ने कुछ देर मोर्चा संभाला। इन दोनों ने 35 रनों की साझेदारी की। हालांकि, फिर रसिख सलाम ने पार्टनरशिप को तोड़ा और मिलर 18 गेंदों में 19 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। इसके बाद, काइल जेमिसन ने 12 रन बनाए और सुनिश्चित किया कि दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर को पार करने में सफल रहे। कुलदीप यादव ने 3 रन बनाए । सबसे आखिरी में पोरेल आउट हुए, जो 33 गेंदों में 30 रन बनाने में सफल रहे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से DC vs RCB मैच में जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए और 12 रन खर्च किए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने सिर्फ 5 रन देकर 3 विकेट झटके। इन दोनों के अलावा, रसिख दार, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या को भी 1-1 विकेट मिला।

कोहली-पडीक्कल ने बेंगलुरु की टीम को RCB vs DC मैच में दिलाई आसान जीत

DC vs RCB मैच में रन चेज के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ओपनर जैकब बेथेल ने विराट कोहली के साथ मिलकर तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की लेकिन ज्यादा देर नहीं टिक पाए। बेथेल ने 11 गेंदों में 20 रन बनाए और तीसरे ओवर में 26 के स्कोर पर आउट हुए। हालांकि, फिर कोहली के साथ मिलकर देवदत्त पडीक्कल ने 51 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा दिया। पडीक्कल ने 13 गेंदों में 34 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, कोहली 11 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से एकमात्र विकेट काइल जेमिसन ने लिया।

FAQs

DC vs RCB मैच में दिल्ली कैपिटल्स की दौरान कितने बल्लेबाजों ने सिंगल डिजिट स्कोर बनाया?
8
DC vs RCB मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कितने विकेट से जीत दर्ज की?
9 विकेट

यह भी पढ़ें: लगातार बीमर डालने के बाद भी बच गए Kartik Tyagi! क्या कहता है कानून? जानें BCCI का ये IPL रुल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!