DC vs RR: आईपीएल 2026 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया और खुद को प्लेऑफ की रेस में जीवित रखा है। अरुण जेटली स्टेडियम में पहले खेलते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 193/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 19.2 ओवर में 197/5 का स्कोर बनाया।
DC vs RR मैच में जायसवाल सस्ते में हुए आउट, वैभव ने मचाई तबाही

टॉस हारकर DC vs RR मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल ने तेज शुरुआत दिलाने का प्रयास किया और पारी के पहले ही ओवर में तीन चौके जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। हालांकि, फिर अगले ही ओवर में जायसवाल की पारी का अंत हो गया और वह 9 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हो गए।
हालांकि, जायसवाल के जोड़ीदार वैभव सूर्यवंशी ने अपनी चिरपरिचित अंदाज में बैटिंग की और दिल्ली के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। वैभव का ध्रुव जुरेल ने साथ दिया और इन दोनों ने 34 गेंदों में 70 रन जोड़े। हालांकि, पावरप्ले के बाद आठवें ओवर में वैभव आउट हो गए और उनके बल्ले से 21 गेंदों में 46 रन आए।
जुरेल-पराग ने जड़े अर्धशतक, लोअर ऑर्डर ने किया निराश
वैभव के विकेट के बाद, पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी कप्तान रियान पराग ने उठाई और ध्रुव जुरेल के साथ 41 गेंदों में 72 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप में पराग का योगदान ज्यादा रहा। उन्होंने काउंटर अटैक करते हुए 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 26 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जुरेल ने भी अर्धशतक जड़ा और 53 रन बनाए।
आखिरी के ओवरों में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। यही कारण है कि DC vs RRC मैच में राजस्थान की टीम अपनी पारी में 200 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।
दिल्ली की जबरदस्त शुरुआत, DC vs RR मैच में राहुल-पोरेल की शतकीय साझेदारी
DC vs RR मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत जबरदस्त रही। केएल राहुल और अभिषेक पोरेल की जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स को पावरप्ले में कोई मौका नहीं दिया और 72 रन जोड़े। इन दोनों ने इसके बाद भी शानदार भागीदारी जारी रखी और 105 रन जोड़े। इस साझेदारी का अंत 11वें ओवर में हुआ और पोरेल 31 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद, बल्लेबाजी करने आए साहिल पारख भी 9 रन बनाकर चलते बने। उम्मीद थी कि राहुल अंत तक रहकर मैच फिनिश करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह भी 42 गेंदों में 56 रन बनाकर 15वें ओवर में 133 रन बनाकर चलते बने।
अक्षर की आक्रामक पारी, आशुतोष के साथ दिल्ली को दिलाई जीत
दिल्ली ने 16वें ओवर में 150 रन पूरे किए लेकिन फिर दो बड़े झटके लगे। ट्रिस्टन स्टब्स 4 और डेविड मिलर 9 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, फिर कप्तान अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला और आशुतोष शर्मा के साथ 7 गेंदों में 22 रनों की अविजित साझेदारी करते हुए दिल्ली को अंतिम ओवर में DC vs RR मैच में जीत दिला दी। अक्षर 18 गेंदों में 34 और आशुतोष 5 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जोफ्रा आर्चर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।
FAQs
RR vs DC मैच में किस टीम ने जीत हासिल की?
यह भी पढ़ें: नंबर-3 के लिए चयनकर्ताओं की तलाश खत्म, अफगानिस्तान के खिलाफ इस बल्लेबाज को मौका दे रहे कोच गंभीर