Axar Patel : आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज कर अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा जरूर रखा, लेकिन इस जीत के तुरंत बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल पर बड़ी मुसीबत आ गई। बीसीसीआई ने धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण अक्षर पटेल (Axar Patel) पर 12 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ पूरा किया, लेकिन मैच के बाद आई यह खबर टीम के लिए बड़ा झटका बन गई।
धीमी ओवर गति के कारण Axar Patel पर BCCI का बड़ा एक्शन
आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में निर्धारित समय के भीतर अपने ओवर पूरे नहीं किए। आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन का पहला स्लो ओवर रेट अपराध था। इसी कारण कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
बीसीसीआई ने साफ किया कि ओवर गति से जुड़े नियमों का पालन सभी टीमों के लिए अनिवार्य है और भविष्य में दोबारा ऐसी गलती होने पर सजा और भी कड़ी हो सकती है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब आगामी मुकाबलों में इस गलती को दोहराने से बचना चाहेगी।
पंजाब किंग्स ने खड़ा किया विशाल स्कोर
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने शानदार शुरुआत की। युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने ताबड़तोड़ अंदाज में 33 गेंदों पर 56 रन बनाए, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने भी तेजी से रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर दिल्ली के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 59 रन की शानदार पारी खेली। कूपर कॉनली ने भी 38 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। हालांकि बीच के ओवरों में दिल्ली के गेंदबाजों ने रन गति पर थोड़ा नियंत्रण जरूर किया, लेकिन अंत में सूर्यांश शेडगे के तेज छक्कों की मदद से पंजाब ने 20 ओवर में 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।
दिल्ली की ओर से मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि अंतिम ओवरों में न्गिडी की गेंदबाजी ने पंजाब को और बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।
अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने बदला मैच
211 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआती पांच ओवरों में टीम ने अपने तीन बड़े विकेट गंवा दिए थे और स्कोर सिर्फ 33 रन था। ऐसे समय में कप्तान अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 30 गेंदों में 56 रन बना डाले।
दूसरी ओर डेविड मिलर ने भी शानदार अर्धशतक जमाया और पंजाब के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने मैच का पूरा रुख बदल दिया और दिल्ली की टीम मुकाबले में वापस लौट आई।
आशुतोष और माधव बने जीत के हीरो
जब मैच आखिरी ओवरों में फंसता दिखाई दे रहा था, तब युवा खिलाड़ियों ने दिल्ली को यादगार जीत दिलाई। माधव तिवारी ने सिर्फ 8 गेंदों में 18 रन बनाकर मैच को दिल्ली की ओर मोड़ दिया। वहीं आशुतोष शर्मा ने 10 गेंदों में 24 रन की विस्फोटक पारी खेली और टीम को 19वें ओवर में ही जीत दिला दी।
दिल्ली कैपिटल्स ने सात विकेट खोकर 216 रन बनाते हुए आईपीएल इतिहास में धर्मशाला के मैदान पर सबसे बड़ा सफल रन चेज़ पूरा किया। इस जीत के साथ दिल्ली की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार हैं, जबकि पंजाब किंग्स को करीबी हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़े : 4 युवा खिलाड़ी, जिनका शुरू होने से पहले ही खत्म हुआ IPL करियर, पहला सीजन ही बनकर रह जायेगा अंतिम