Delhi Capitals Playoff scenario with 14 points: आईपीएल 2026 में लीग स्टेज आखिरी चरण में पहुंच गया है और अब प्लेऑफ के लिए तीन टीमें भी कंफर्म हो चुकी हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराकर सबसे पहले अगले राउंड में जगह बनाई। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत से सनराइजर्स हैदराबाद के साथ-साथ गुजरात टाइटंस ने भी टॉप 4 में अपनी जगह पक्की कर ली।
इस तरह चार प्लेऑफ स्पॉट में से तीन भर चुके हैं, जबकि शेष एक स्पॉट के लिए पांच टीमों में टक्कर है, जिनमें दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का नाम भी शामिल है। दिल्ली के 13 मैचों में 14 अंक हैं और उसका नेट रन रेट -0.871 है। इसी वजह से उसकी प्लेऑफ की राह कठिन है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। तो चलिए आपको बताते हैं कि दिल्ली की टीम किस तरह अगले राउंड का टिकट पक्का कर सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को अपने अंतिम मैच में KKR को देनी होगी मात

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को बीच के मैचों में काफी बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। इसी वजह से अब मामला करो या मरो वाला है। दिल्ली की टीम को अपना अंतिम लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 24 मई को खेलना है, जो लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला भी होगा। इस मैच में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, क्योंकि तभी उसके 14 अंक होंगे। अन्यथा मैच गंवाने पर टीम 12 अंक पर ही रह जाएगी, जो उसे टूर्नामेंट से बाहर कर देगा।
इसी वजह से DC के लिए एकमात्र विकल्प KKR को हराना है। हालांकि, यह करना आसान नहीं होगा, क्योंकि कोलकाता की टीम काफी शानदार लय से गुजर रही है और दूसरे चरण में प्रदर्शन के लिहाज से बेस्ट मानी जा रही है।
KKR को हराने के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के पक्ष में जाने चाहिए ये नतीजे
अगर दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) लीग स्टेज में कुल 14 अंक तक पहुंच जाती है तो भी उसे प्लेऑफ का टिकट पाने के लिए कुछ अन्य नतीजों का अपने पक्ष में पाना जरूरी होगा। बात अगर नेट रन रेट पर आई तो दिल्ली के लिए कोई संभावना नहीं है। इसी वजह से DC को उम्मीद करनी होगी कि पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स अपने-अपने शेष मुकाबले हार जाएं। ऐसी स्थिति में ये तीनों ही टीमें दिल्ली के अंकों की बराबरी नहीं कर पाएंगी और उसके लिए आगे का रास्ता खुल जाएगा।
दिल्ली के प्लेऑफ में पहुंचने का समीकरण
अगर इनमें से कोई भी नतीजा निकलता है तो डीसी 14 अंकों के साथ क्वालीफाई कर जाएगा, जिसमें नेट रन रेट मायने नहीं रखेगा:
– अगर वे केकेआर को हराते हैं और
– एलएसजी पीबीकेएस को हराता है
– एलएसजी और एमआई आरआर को हराते हैं
– जीटी सीएसके को हराता है
अगर ऊपर बताया हुआ पैटर्न देखने को मिलता है तो फिर दिल्ली की टीम 14 अंकों के साथ ही प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। हालांकि, ये तभी संभव है, जब सारी चीजें उनके समीकरण के हिसाब से होंगी।
FAQs
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के अभी कितने अंक हैं?
दिल्ली कैपिटल्स को अपना अंतिम लीग मैच किस टीम के खिलाफ खेलना है?
यह भी पढ़ें: संजू सैमसन ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, हेनरिक क्लासेन की बड़ी उपलब्धि; CSK vs SRH मैच के 19 बड़े रिकॉर्ड