Posted inक्रिकेट (Cricket)

प्लेऑफ़ में सिर्फ 14 अंको के साथ ही क्वालीफाई कर रही दिल्ली कैपिटल्स! इस तरह बन रहा ये गजब समीकरण

Delhi Capitals

Delhi Capitals : आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम एक बार फिर ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां हर मुकाबला करो या मरो जैसा बन चुका है। पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में मिली शानदार जीत ने टीम की प्लेऑफ उम्मीदों को जिंदा जरूर रखा है, लेकिन सच यह भी है कि अब दिल्ली को सिर्फ अपने प्रदर्शन पर नहीं बल्कि दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा।

अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने जिस अंदाज में 212 रन का लक्ष्य हासिल किया, उसने फैंस के अंदर उम्मीदें फिर से जगा दी हैं। हालांकि खराब नेट रन रेट और लगातार मिली हारों ने दिल्ली की राह बेहद कठिन बना दी है।

शानदार शुरुआत के बाद बिखर गई दिल्ली की लय

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने इस सीजन की शुरुआत काफी दमदार अंदाज में की थी। टीम ने शुरुआती मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीमों को हराकर शानदार शुरुआत की थी। ऐसा लग रहा था कि इस बार दिल्ली आसानी से प्लेऑफ में जगह बना लेगी, लेकिन इसके बाद टीम की लय पूरी तरह बिगड़ गई।

लगातार हारों ने दिल्ली को अंक तालिका में नीचे धकेल दिया। टीम ने अपने शुरुआती 8 मुकाबलों में सिर्फ 3 जीत हासिल की, जबकि पांच मैच गंवा दिए। इसके बाद भी टीम स्थिर प्रदर्शन नहीं कर सकी और अगले चार मुकाबलों में सिर्फ दो जीत ही दर्ज कर पाई। यही कारण है कि 12 मैचों के बाद दिल्ली के पास सिर्फ 10 अंक हैं और उनका नेट रन रेट -0.993 तक पहुंच चुका है, जो इस सीजन में सबसे खराब माना जा रहा है।

पंजाब के खिलाफ जीत ने फिर जगाई उम्मीद

धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला दिल्ली के लिए किसी नॉकआउट मैच से कम नहीं था। इस मैच में हार का मतलब लगभग टूर्नामेंट से बाहर होना था, लेकिन कप्तान अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने टीम को यादगार जीत दिलाई। अक्षर ने सिर्फ 30 गेंदों में 56 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि मिलर ने भी अर्धशतक लगाकर मैच पलट दिया।

दिल्ली ने 211 रन का लक्ष्य छह गेंद बाकी रहते हासिल किया और आईपीएल इतिहास में धर्मशाला में पहली बार 200 से ज्यादा रन का सफल पीछा किया गया। इस जीत ने न सिर्फ दिल्ली को राहत दी बल्कि पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। अब प्लेऑफ की चौथी जगह के लिए मुकाबला और ज्यादा रोमांचक हो चुका है।

सिर्फ जीत नहीं, बड़े अंतर से जीत जरूरी

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के अब सिर्फ दो मुकाबले बाकी हैं, जो राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने हैं। अगर दिल्ली दोनों मैच जीत लेती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे। हालांकि सिर्फ 14 अंक प्लेऑफ की गारंटी नहीं देंगे, क्योंकि नेट रन रेट भी बेहद अहम भूमिका निभाने वाला है।

दिल्ली का मौजूदा नेट रन रेट काफी खराब है, इसलिए टीम को दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने होंगे। अगर मैच करीबी अंतर से जीते जाते हैं तो 14 अंकों तक पहुंचने के बावजूद दिल्ली दूसरी टीमों से पीछे रह सकती है। यही वजह है कि अब हर रन और हर ओवर टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण बनने वाला है।

दूसरी टीमों की हार पर टिकी Delhi Capitals की उम्मीद

दिल्ली (Delhi Capitals) की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि अब उसकी किस्मत पूरी तरह उसके हाथ में नहीं है। आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात जैसी टीमें पहले ही सात मुकाबले जीत चुकी हैं और उनका नेट रन रेट भी काफी बेहतर है। वहीं पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के पास अभी तीन-तीन मुकाबले बाकी हैं।

अगर पंजाब, चेन्नई या राजस्थान अपनी बाकी मैचों में जीत हासिल कर लेते हैं तो प्लेऑफ के लिए क्वालीफिकेशन का आंकड़ा 16 अंकों तक पहुंच सकता है। ऐसी स्थिति में दिल्ली का सफर खत्म हो जाएगा।

इसलिए दिल्ली को अपने दोनों मैच जीतने के साथ-साथ यह दुआ भी करनी होगी कि बाकी दावेदार टीमें लगातार हारती रहें। फिलहाल आधिकारिक तौर पर दिल्ली बाहर नहीं हुई है, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब उन्हें चमत्कार जैसी स्थिति की जरूरत पड़ने वाली है।

ये भी पढ़े : कौन हैं Madhav Tiwari? जिन्होंने पंजाब किंग्स के जबड़े से छीनी DC के लिए जीत, डेब्यू में ही जीता ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

FAQS

दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान कौन हैं ?

अक्षर पटेल

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!