Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

कौन हैं PBKS के क्रिकेटर Amanpreet Singh Gill? जिसका 36 साल की उम्र में हुआ निधन? कभी कोहली के थे घनिष्ठ मित्र

Who is PBKS cricketer Amanpreet Singh Gill, who passed away at the age of 36? He was once a close friend of Kohli.
Who is PBKS cricketer Amanpreet Singh Gill, who passed away at the age of 36? He was once a close friend of Kohli.

6 मई, 2026 को आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस दौरान पंजाब किंग्स के सभी खिलाड़ी ब्लैक आर्म बैंड पहनकर खेलते दिखाई दिए, जिसका कारण इसी टीम के पूर्व खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल (Amanpreet Singh Gill) का निधन था।

इस निधन की खबर से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी और हर जगह अमनप्रीत सिंह का ही जिक्र चल रहा है। तो आइए जान लेते हैं कि अमनप्रीत सिंह गिल कौन हैं? अमनप्रीत सिंह गिल का निधन कैसे हुआ? और अमनप्रीत सिंह गिल का जन्म कब हुआ था?

कौन है Amanpreet Singh Gill?

Former Punjab player Amanpreet Singh Gill passed away on May 6, 2026.
Former Punjab player Amanpreet Singh Gill passed away on May 6, 2026.

बता दें कि अमनप्रीत सिंह गिल (Amanpreet Singh Gill) एक पूर्व क्रिकेट थे, जिनका निधन 6 मई, 2026 को चंडीगढ़, पंजाब में हुआ। अमनप्रीत का जन्म भी चंडीगढ़, पंजाब में हुआ था। उनका जन्म 16 सितंबर, 1989 को हुआ था और वो क्रिकेट को लेकर काफी जुनूनी थी, जिसके चलते उन्होंने बहुत मेहनत की और एक तेज गेंदबाज बने। उन्हें टीम इंडिया के लिए तो डेब्यू का चांस नहीं मिला।

लेकिन उन्होंने इंडिया की अंडर 19 टीम के लिए जरूर खेला। इतना ही नहीं उन्होंने पंजाब टीम का आईपीएल में हिस्सा बनने का भी शोभाय प्राप्त किया। उन्होंने पंजाब के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में 6 फर्स्ट क्लास मैच खेले। उन्होंने 2006 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कदम रखा और 6 मैचों की 10 पारियों में कुल 11 विकेट लिए। इस बीच उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 72 रन देकर 4 विकेट रहा।

36 साल के अमनप्रीत सिंह गिल (Amanpreet Singh Gill) के निधन का कारण तो अभी तक साफ़ नहीं हो सका है। लेकिन फैंस बिमारी की वजह से मौत की आशंका जता रहे हैं। उनके निधन की खबर से हर कोई दुखी है और इस मुश्किल घड़ी में भगवान से उनके आत्मा की शांति की कामना कर रहा है।

वो आईपीएल के पहले सीज़न यानी साल 2008 में पंजाब की फ़्रैंचाइज़ी (किंग्स XI पंजाब) का हिस्सा थे। वहाँ उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन उन्होंने कई बड़े खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया। बाद में वो पंजाब की सीनियर चयन समिति के सदस्य के रूप में भी काम करते दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya का इंजरी अपडेट आया सामने, इस तारीख को कर जाएंगे मुंबई इंडियंस टीम में वापसी, डेट का हुआ ऐलान

विराट कोहली के साथी रहे थे अमनप्रीत सिंह गिल

मालूम हो कि अमनप्रीत सिंह गिल भारत की अंडर-19 टीम में विराट कोहली के साथी थे। उन्होंने 2007 के इंडिया U-19 सर्किट के दौरान विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर किया था। दोनों अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत में एक अच्छे दोस्त भी थे। उन्होंने 2007 में श्रीलंका में हुए एक ट्राई-नेशन टूर्नामेंट में एक साथ खेला था। इसके बाद आगे विराट कोहली ने अंडर 19 टीम की कप्तानी की और 2008 का ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता। लेकिन उस टीम में गिल जगह नहीं बना पाए थे।

अब जब कोहली को इस निधन की जानकारी मिली है उन्होंने गिल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक व्यक्त किया। विराट ने ट्वीट कर लिखा, “अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा और बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और प्रियजनों के लिए मेरी प्रार्थनाएं और हिम्मत। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति”

FAQs

अमनप्रीत सिंह गिल का जन्म कब हुआ था?
16 सितंबर, 1989, चंडीगढ़, पंजाब

यह भी पढ़ें: DC vs KKR Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें दिल्ली vs कोलकाता मुकाबला? जानिए सारी डिटेल्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!