Posted inक्रिकेट (Cricket)

धोनी-रोहित या विराट IPL में अब तक किसने की सबसे ज्यादा कमाई, देखें टॉप 5 हाईएस्ट इनकम वाले खिलाड़ियों की सूची

धोनी-रोहित या विराट IPL में अब तक किसने की सबसे ज्यादा कमाई, देखें टॉप 5 हाईएस्ट इनकम वाले खिलाड़ियों की सूची 1

Top 5 Highest Paid IPL Players List : आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे महंगी क्रिकेट लीगों में गिनी जाती है। पिछले कुछ वर्षों में इस टूर्नामेंट की लोकप्रियता के साथ-साथ इसकी आर्थिक ताकत भी तेजी से बढ़ी है। आज आईपीएल सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह खिलाड़ियों और फ्रेंचाइज़ियों के लिए एक बड़ा बिजनेस प्लेटफॉर्म बन चुका है।

हर सीजन में खिलाड़ियों की नीलामी, रिटेंशन और नए कॉन्ट्रैक्ट करोड़ों रुपये के आंकड़े को छूते हैं। ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि IPL के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाला खिलाड़ी कौन है। इस सूची में विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

IPL इतिहास में विराट कोहली बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने साल 2008 में अंडर-19 कैटेगरी के खिलाड़ी के तौर पर RCB के साथ अपने IPL करियर की शुरुआत की थी। उस समय उन्हें सिर्फ 12 लाख रुपये में खरीदा गया था। हालांकि समय के साथ उनकी लोकप्रियता और प्रदर्शन दोनों में लगातार वृद्धि हुई।

2011 से RCB ने विराट कोहली पर बड़ा भरोसा दिखाना शुरू किया और उन्हें लगातार बड़ी रकम देकर टीम में बनाए रखा। मौजूदा 2026 सीजन में उनकी सैलरी 21 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। अब तक उनकी कुल IPL कमाई 230.2 करोड़ रुपये हो चुकी है, जिससे वह इस सूची में पहले स्थान पर हैं। विराट कोहली एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहले आईपीएल सीजन से लेकर अब तक एक ही फ्रेंचाइजी RCB का हिस्सा रहे हैं।

रोहित शर्मा और एमएस धोनी भी 200 करोड़ क्लब में शामिल

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। रोहित ने 2008 में डेक्कन चार्जर्स से अपने IPL करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद 2011 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़कर पांच बार क्रमशः 2013 , 2015 , 2017 , 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया। उनकी कुल IPL कमाई अब तक 227.2 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। धोनी IPL के सबसे सफल कप्तानों में से एक माने जाते हैं और उनकी कुल कमाई 200.3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। विराट, रोहित और धोनी IPL इतिहास के सिर्फ तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

टॉप-5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में ये नाम शामिल

IPL की हाईएस्ट कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी के बाद अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम शामिल है।

जडेजा लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा रहे हैं, जबकि ऋषभ पंत हाल के वर्षों में लगातार बड़ी रकम हासिल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल हुए हैं। इन खिलाड़ियों की कमाई से साफ है कि लगातार प्रदर्शन और फ्रेंचाइज़ी का भरोसा किसी खिलाड़ी की आर्थिक सफलता में बड़ी भूमिका निभाता है।

KKR बनी सबसे मूल्यवान टीम, IPL की आर्थिक ताकत लगातार बढ़ी

केवल खिलाड़ियों की कमाई ही नहीं, बल्कि IPL फ्रेंचाइज़ियों की वैल्यू भी तेजी से बढ़ रही है। फ्रैंचाइज़ी मूल्यांकन के मामले में, शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली KKR IPL इतिहास की सबसे मूल्यवान टीम बन गई है।

तीन बार खिताब जीत चुकी इस टीम का मूल्यांकन 19,200 करोड़ रुपये आंका गया है, जिसने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमों को भी पीछे छोड़ दिया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों का मूल्यांकन 18,400 करोड़ रुपये है। वहीं सभी 10 IPL फ्रैंचाइज़ियों का कुल मूल्यांकन बढ़कर 1.63 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

फ्रैंचाइज़ियों में बढ़ते निवेश और दर्शकों की लगातार बढ़ती दिलचस्पी ने IPL को दुनिया की सबसे ताकतवर क्रिकेट लीगों में शामिल कर दिया है। आने वाले समय में खिलाड़ियों की कमाई और टीमों की वैल्यू दोनों में और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

आईपीएल इतिहास के टॉप-5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी

रैंक खिलाड़ी कुल IPL कमाई
1 विराट कोहली ₹230.2 करोड़
2 रोहित शर्मा ₹227.2 करोड़
3 एमएस धोनी ₹200.3 करोड़
4 रवींद्र जडेजा ₹157.0 करोड़
5 ऋषभ पंत ₹137.8 करोड़

ये भी पढ़े : IPL 2026 Playoff: राजस्थान, पंजाब, केकेआर या सीएसके? कौन मारेगा बाजी, जानें प्लेऑफ का पूरा समीकरण

FAQS

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी कौन हैं?

विराट कोहली

IPL की सबसे मूल्यवान टीम कौन बनी है?

KKR

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!