IPL 2026 Playoff: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की जंग काफी तेज हो गई है। आईपीएल की शुरुआत में ऐसा लग रहा था कि पहले जो टॉप 4 टीमें थी वही क्वालीफाई करेंगी और पूरा आईपीएल सीजन एक तरफ़ा होगा।
लेकिन बीच में कुछ ऐसे उतार-चढ़ाव आए, जिसने प्वाइंट्स टेबल को बहुत ही ज्यादा इंटरेस्टिंग बना दिया है। तो आइए इस आर्टिकल के जरिए जान लेते हैं कि आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह बनाने वाली चौथी टीम कौन सी हो सकती है। राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स में से किसके सबसे ज्यादा पहुंचने के आसार हैं।
कुछ ऐसा है IPL 2026 प्लेऑफ का समीकरण

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)
इस समय राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के सबसे करीब दिखाई दे रही है। यह टीम इस समय अपने 13 में से 7 मैच जीत और 6 मैच हार 14 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर है और उसका नेट रन रेट भी प्लस में है। अगर यह टीम अपना लास्ट मैच जीत जाती है तो बड़े ही आसानी के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लेगी। लेकिन अगर यह हारती है तो इसे दुआ करनी होगी कि पंजाब अपना आखिरी मैच हार जाए और KKR भी अपना लास्ट मैच न जीत सके।
पंजाब किंग्स (Punjab Kings)
पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी इस समय 13 में से 6 मैच जीत और 6 मैच हारने के साथ-साथ एक मैच बारिश के वजह से गंवाने के बाद 13 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है और इसे प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए LSG के खिलाफ अपना लास्ट मैच हर हाल में जितना होगा। साथ ही साथ इसे दुआ करनी होगी कि राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपना लास्ट मैच न जीत पाए। लेकिन अगर भी हारती है तो इसका सफर खत्म हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: प्लेऑफ से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को लगा एक और बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर लौटा घर
कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)
कोलकाता नाइट राइडर्स के आसार भी पंजाब किंग्स के जैसे ही हैं। KKR भी 6 मैच जीत 6 मैच हार और 1 मैच बारिश से गंवाकर 13 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर है। अगर यह टीम अपना लास्ट मैच हार जाती है तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। लेकिन अगर जीत जाती है तो प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी। लेकिन इसे दुआ करनी होगी कि पंजाब और राजस्थान अपना लास्ट मैच न जीते।
इसके अलावा इसे कोशिश करनी होगी कि एक बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करें, ताकि अगर पंजाब किंग्स अपना लास्ट मैच जीत भी जाती है तो यह नेट रन रेट अच्छा होने की वजह से क्वालीफाई कर जाए।
चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)
बात करें चेन्नई सुपर किंग्स की तो अब इसे सिर्फ और सिर्फ चमत्कार का ही सहारा है। इस समय यह 13 में से 6 मैच जीत और 7 मैच हार 12 अंक के साथ अंक तालिका में सातवें नंबर पर है। अगर आज यह अपना गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच जीत जाती है तो 14 अंक पर पहुंच जाएगी।
लेकिन इसे इस मैच को एक बड़े अंतर से जीतना होगा तभी इसका नेट रन रेट प्लस में आएगा और यह टॉप 4 में पहुंच पाएगी। लेकिन इसके बावजूद इसे राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के हार की दुआ करनी होगी। यही नहीं इसे यह भी दुआ करनी होगी कि डीसी अपना लास्ट मैच ज्यादा बड़े अंतर से न जीते वरना वो भी क्वालीफाई कर जाएगी।
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)
दिल्ली कैपिटल्स के इस समय 13 मैचों में से 6 में जीत और 7 में हार के साथ 12 अंक पर है और अंक तालिका में आठवें पायदान पर है। लेकिन इसका नेट रेट – 0.871 है और अगर यह अपने लास्ट मैच को जीत जाती है तो 14 अंक तक पहुंच जाएगी। मगर इसे इस मैच को एक बड़े अंतर से जीतना होगा तभी यह टॉप 4 में एंट्री मार पाएगी। लेकिन इसके साथ ही साथ इसे दुआ करनी होगी कि राजस्थान, पंजाब, KKR और सीएसके अपना लास्ट मैच हार जाए।
FAQs
आईपीएल 2026 का फाइनल कब है?
यह भी पढ़ें: MI के खिलाफ मैच में लगी अंगकृष रघुवंशी को भयानक चोट, कोच शेन वॉटसन ने दिया इंजरी पर आगे का उपडेट