Bengaluru police bans public celebration ahed of IPL Final: आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना गुजरात टाइटंस से होना है। इस बार का खिताबी मैच रविवार, 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा। रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु की टीम ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। पिछली बार पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार टाइटल जीता था और इस बार इरादा सफलतापूर्वक बचाव का है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरी बार चैंपियन बनते देखने के लिए उसके प्रशंसक काफी ज्यादा उत्साहित हैं लेकिन इस बार उन्हें जश्न मनाने की आजादी नहीं मिलेगी। जी हां, पिछली बार जब RCB चैंपियन बनी थी तो विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस की जान चली गई थी। इसी वजह से इस तरह की अनहोनी दोबारा ना हो, उसके लिए बेंलगुरु पुलिस ने खास दिशा-निर्देश जारी किए हैं और पब्लिक सेलिब्रेशन पर एक तरह से बैन लगा दिया है।
IPL 2026 के फाइनल से पहले बेंगलुरु पुलिस ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रविवार को टाटा आईपीएल 2026 का फाइनल खेलने के लिए तैयार है, ऐसे में बेंगलुरु शहर की पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से मैच के दौरान और बाद में शांति और अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया है। शुक्रवार को जारी सलाह के अनुसार, अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद जनता को सार्वजनिक स्थानों पर जश्न न मनाने का निर्देश दिया गया है। संबंधित विभागों से पूर्व अनुमति के बिना सड़कों की ओर एलईडी स्क्रीन लगाने पर भी रोक लगा दी गई है।
पुलिस ने यह भी कहा है कि आम जनता को दिखाई देने वाले तरीके से मॉल, पब या अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर लाइव मैच स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं की जानी चाहिए। इस सलाह में उत्सवों के दौरान पटाखे फोड़ने और खतरनाक पदार्थों के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है। नागरिकों से भीड़भाड़ वाले इलाकों में शांति बनाए रखने और पुलिसकर्मियों और यातायात अधिकारियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने, सार्वजनिक उपद्रव करने, लड़ाई-झगड़े में शामिल होने या समारोहों के दौरान अभद्र व्यवहार करने के खिलाफ भी चेतावनी दी।
अहमदाबाद में GT को हराने के लिए RCB को करना होगा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
RCB ने इस सीजन काफी अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन फाइनल में उसे GT को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत का प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि खिताबी मैच शुभमन गिल की टीम के होम ग्राउंड में है। लीग स्टेज के दौरान गुजरात की टीम ने 7 में से 5 मुकाबले अपने नाम किए थे, जिनमें से चार जीत लगातार पिछले मुकाबलों में आईं। इसी वजह से बेंगलुरु को थोड़ा अधिक प्रयास करना होगा, ताकि होम एडवांटेज के बावजूद गुजरात को धूल चटा सके।
FAQs
IPL 2026 के फाइनल में RCB के पहुंचने पर कहां की पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है?
यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस या आरसीबी, किसने जीते हैं ज्यादा मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड से जानिए जवाब