GT vs RR Qualifier 2 LIVE: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 73 यानी क्वालीफायर 2 में रियान पराग और शुभमन गिल की टीम एक दूसरे के आमने-सामने होने जा रही हैं। राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने जा रहा यह मुकाबले काफी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है। तो आइए इस मुकाबले के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं और जान लेते हैं कि यह मैच कहां खेला जाएगा और कौन इसमें बाजी मार सकता है।
29 मई को होने वाला है GT vs RR मैच

बता दें कि आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस का सामना रियान पराग की टीम राजस्थान रॉयल्स से होगा। क्वालीफायर 1 में आरसीबी से हारने के बाद GT की टीम को दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में एंट्री मिली है।
वहीं पहले एलिमिनेटर मुकाबले में एसआरएच को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में जगह बनाई है। दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 से खेला जाएगा। यह मैच पंजाब किंग्स के नए स्टेडियम महाराज यादवेंद्र सिंह, पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।
शाम 6:30 से शुरू होगी GT vs RR मैच की लाइव स्ट्रीम
इस मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। हालांकि टॉस 7:00 बजे उछाला जाएगा और प्री मैच शो की शुरुआत 6:30 बजे से ही हो जाएगी। दोनों टीमों के बीच इस मैच को लेकर लोगों में एक अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा है।
गुजरात टाइटल्स और राजस्थान रॉयल्स का यह मैच जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए लाइव देखा जा सकता है। जिओ हॉटस्टार के जरिए डिजिटल और मोबाइल यूजर्स मैच का मजा उठा सकते हैं। जबकि स्टार स्पोर्ट्स के जरिए टीवी यूजर्स मैच देख सकते हैं।
अगर इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर का बोलबाला देखने को मिला यानी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला चला तो राजस्थान बाजी मार सकती है। वरना शुभमन की टीम जीत सकती है। दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े में भी शुभमन गिल की टीम ही आगे है। ऐसे में उसके जीतने के आसार ज्यादा अधिक नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के साथ भी सीरीज खेलेगी टीम, बोर्ड ने कर दिया सभी मैचों की तारीख का ऐलान
GT vs RR मैच का हेड टू हेड रिकॉर्ड
अब तक GT और RR के बीच 10 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 7 GT और 3 RR ने जीते हैं। साल 2026 आईपीएल सीजन में दोनों टीमों के बीच अब तक दो बार टक्कर हुई और इस दौरान एक में राजस्थान रॉयल्स और एक में गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की। अब इस बार किसकी टीम का पलड़ा भारी होगा यह तो कल 29 मई को ही पता चलेगा।