Posted inक्रिकेट (Cricket)

GT vs RR: दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 हुई फिक्स, गिल और पराग ने किए ये बड़े बदलाव

GT vs RR: दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 हुई फिक्स, गिल और पराग ने किए ये बड़े बदलाव

GT vs RR Qualifier 2 Both Teams Playing 11: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ स्टेज के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस का सामना राजस्थान रॉयल्स से शुक्रवार, 29 मई को मुल्लांपुर में होना है। इस मुकाबले में जिस टीम को जीत मिलेगी, उसका फाइनल में स्थान पक्का हो जाएगा। खिताबी मैच 31 मई को खेला जाएगा, जिसमें दूसरे क्वालीफायर की विजेता टीम का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा, जो डिफेंडिंग चैंपियन है।

गुजरात टाइटंस को क्वालीफायर 1 में RCB के हाथों एकतरफा हार का सामना करना पड़ा था लेकिन लीग स्टेज में दूसरा स्थान हासिल करने की वजह से अभी उसके पास फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका है। वहीं, चौथे स्थान पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में शानदार प्रदर्शन करते हुए SRH को मात दी और अब क्वालीफायर 2 के माध्यम से फाइनल में जगह बनाने पर नजर होगी। इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमें अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग XI उतारना चाहेंगी। ऐसे में गुजरात और राजस्थान बदलाव के साथ नजर आ सकती हैं।

GT vs RR दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के लिए गुजरात कुलवंत खेजरोलिया को कर सकती है बाहर

GT vs RR: दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 हुई फिक्स, गिल और पराग ने किए ये बड़े बदलाव

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले दूसरे क्वालीफायर के लिए गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI में कम से कम एक बदलाव तय नजर आ रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध अरशद खान की जगह गुजरात की टीम ने कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया था, जो फ्लॉप साबित हुए। कुलवंत ने महज दो ओवर में 31 रन लुटा दिए और एक भी विकेट नहीं ले पाए। उन्होंने अपने पहले ओवर में सिर्फ 3 रन दिए थे लेकिन दूसरे ओवर में 28 रन लुटा दिए और मोमेंटम पूरी तरह से बेंगलुरु के पक्ष में चला गया।

ऐसे में GT vs RR दूसरे क्वालीफायर के लिए कप्तान शुभमन गिल बदलाव करते हुए कुलवंत खेजरोलिया की जगह किसी अन्य तेज गेंदबाज को शामिल कर सकते हैं। वैसे तो अरशद खान के खेलने की उम्मीद जताई जा रही है लेकिन अगर उनके साथ फिटनेस की समस्या हुई तो फिर अशोक शर्मा को मौका मिल सकता है।

शनाका की जगह हेटमायर को मिल सकता है GT vs RR दूसरे क्वालीफायर में मौका

गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए ऑलराउंडर दासुन शनाका की जगह शिमरोन हेटमायर को मौका दे सकती है। हेटमायर को शुरूआती मैचों में खिलाया गया था लेकिन फिर उन्हें बाहर कर दिया गया। वहीं, शनाका का बल्ले से अभी तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा है और गेंदबाजी में भी उनका इस्तेमाल कम ही किया गया है। इसी वजह से उनकी जगह हेटमायर को प्लेइंग XI में जगह मिल सकती है।

GT vs RR दूसरे क्वालीफायर मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा/अरशद खान

इम्पैक्ट प्लेयर: राहुल तेवतिया

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे

FAQs

GT vs RR दूसरा क्वालीफायर कब खेला जाना है?
29 मई

यह भी पढ़ें: धोनी का संन्यास या खेलेंगे एक और सीजन, काशी विश्वनाथन ने बताई थाला की सारी प्लानिंग

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!