MS Dhoni Retirement Update: आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि एमएस धोनी एक भी मैच में खेलते दिखाई नहीं दिए। साल 2008 आईपीएल के डेब्यू सीजन के साथ अपना डेब्यू करने वाले कैप्टन कूल ने आईपीएल के सभी 18 सीजन में कम से कम एक मुकाबला जरूर खेला था।
लेकिन 2026 सीजन में वो एक भी मैच खेलते दिखाई नहीं दिए और 2027 में भी वो मैच खेलेंगे या नहीं इसको लेकर फैंस के बीच लगातार चर्चा चल रही है और कई फैंस उनके संन्यास का अनुमान लगा दु:खी भी हो रहे हैं। हालांकि दु:खी होने की कोई भी जरूरत नहीं है, क्योंकि अब सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने धोनी को लेकर काफी बड़ा अपडेट दिया है।
काशी विश्वनाथन ने दिया MS Dhoni को लेकर बड़ा अपडेट

क्रिकबज में छपी खबर के अनुसार काशी विश्वनाथन का मानना है कि एमएस धोनी अपने फैंस को धोखा नहीं देंगे और आईपीएल 2027 में एक बार फिर खेलते हुए दिखाई देंगे। CSK को आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनाने वाले धोनी को लेकर बात करते हुए काशी विश्वनाथन ने बहुत कुछ कहा और उम्मीद जताई कि वो अगले सीजन फैंस के दिलों पर एक बार फिर राज करेंगे और टीम भी अच्छा करेगी।
काशी विश्वनाथ ने कही ये बात
एमएस धोनी को लेकर काशी विश्वनाथ ने कहा, “मेरी समझ से वह अगले सीज़न में वापस आएंगे। हमने उनसे इस बारे में बात तो नहीं की है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वह लौटेंगे। साथ ही, हमें यह भी उम्मीद है कि वह CSK के फैंस से किया अपना वादा निभाएंगे कि वह अपना आखिरी IPL मैच चेन्नई में ही खेलेंगे।”
कोच बनने की खबर आ रही सामने
कई मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि अब एमएस धोनी आईपीएल में कभी भी बतौर खिलाड़ी वापसी नहीं करेंगे बल्कि वो CSK में हेड कोच के रूप में एंट्री मार सकते हैं। हालांकि ऐसा होगा या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं है।
लेकिन इतना जरूर है कि धोनी को फैंस अब बतौर खिलाड़ी ज्यादा नहीं देख सकेंगे या यूं कहे तो शायद 2025 सीजन ही धोनी का आखिरी सीजन था, जिसमें फैंस ने उन्हें देखा था।
कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि सीएसके की फ्रेंचाइजी अब स्टीफन फ्लेमिंग को हेड कोच पद से हटा देगी और उनके बाद किसी अन्य को कोच बनाया जाएगा और वह खुद धोनी हो सकते हैं।
🚨 MS DHONI × IPL 2027 🚨
CSK CEO said “My understanding is that he will come back next season, we have not spoken to him about this but we hope he will come back – we also hope he keeps his promise to the CSK fans that he will play his last IPL game in Chennai”. [Cricbuzz] pic.twitter.com/Oyh3fC4Ddi
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 28, 2026
FAQs
एमएस धोनी की उम्र कितनी है?
यह भी पढ़ें: इरफ़ान पठान ने लगाई SRH के सबसे सीनियर बल्लेबाज की जमकर क्लास, बताया हार का असली जिम्मेदार