Posted inIndian Premier League (IPL)

GT vs SRH LIVE Telecast: किस चैनल और ऐप पर आएगा LIVE मैच? यहां जानें सबकुछ

GT vs SRH LIVE Telecast: On Which Channel and App Will the Match Air LIVE? Find Out Everything Here

GT vs SRH LIVE Telecast: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 56 में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के काफी करीब हैं और जो भी टीम यह मैच जीतेगा वो प्लेऑफ के सबसे करीब पहुंच जाएगी।

ऐसे में आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स के साथ ही साथ भी बहुत चीजों पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

अहमदाबाद में भिड़ेंगी दोनों टीमें

The GT vs SRH match will be played at Gujarat Titans' home ground, the Narendra Modi Stadium.
The GT vs SRH match will be played at Gujarat Titans’ home ground, the Narendra Modi Stadium.

बता दें कि आईपीएल 2026 में 12 मई को मैच नंबर 56 में शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस और पैट कमिंस की टीम सनराइजर्स हैदराबाद एक दूसरे के आमने सामने होगी। GT vs SRH मैच गुजरात टाइटंस के होम ग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच एक कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि इस समय दोनों टीमों के अंक बराबर हैं और जो भी कल का मैच जीतेगा वो अंक तालिका में टॉप कर प्लेऑफ के करीब पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya और Mumbai Indians के रिश्तों में आई खटास? Instagram पर किया अनफॉलो, फिर बाद में….

कुछ ऐसा है दोनों टीमों का हाल

पैट कमिंस की हैदराबाद और शुभमन गिल की गुजरात दोनों ही टीमों ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 11 मैच खेले हैं। इस दौरान दोनों ने 7-7 मैच में जीत दर्ज की है और चार में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 14 अंक के साथ यह टीम इस समय अंक तालिका में क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर है और जो भी टीम कल का जीतेगी उसका प्लेऑफ 90% कंफर्म हो जाएगा।

दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो अब तक सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल में कुल 7 बार एक दूसरे के आमने-सामने आई हैं। इसमें से 1 बार सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की है जबकि गुजरात ने 5 बार बाजी मारी है। इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। अब देखना होगा कि इस बार किसकी टीम बाजी मारेगी।

यहां देखें GT vs SRH लाइव मैच

गुजरात टाइटंस बनाम सनराजइर्स हैदराबाद का मैच जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव देखा जा सकता है। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच का प्रसारण डिजिटल और मोबाइल यूजर्स जिओ हॉटस्टार के ऐप व वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। वहीं टीवी यूजर्स स्टार स्पोर्ट्स पर मैच का लुफ्त उठा सकते हैं। इस दमदार मुकाबले का मजा 10 से ज्यादा भाषाओं में लिया जा सकता है।

FAQs

GT vs SRH मैच कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: बार-बार नियम तोड़ रहे थे IPL मालिक, आखिरकार BCCI ने कसा शिकंजा, सुनाया अपना बड़ा फैसला

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!