Posted inIndian Premier League (IPL)

MI vs RCB मैच के बाद बड़ा विवाद, Andy Flower पर हुई कार्रवाई, BCCI ने लगाया तगड़ा जुर्माना

Major Controversy After MI vs RCB Match: Action Taken Against Andy Flower; BCCI Imposes Heavy Fine

Andy Flower, MI vs RCB: आईपीएल सीजन 19, आईपीएल 2026 में बीते दिन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा और अंतिम गेंद तक गया। लेकिन इस दौरान आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर फोर्थ अंपायर से भिड़ गए और इसके चलते बीसीसीआई ने उन पर तगड़ा जुर्माना लगाया है। तो आइए जानते हैं क्या है सारा माजरा।

फोर्थ अंपायर से भिड़े एंडी फ्लावर

Andy Flower Clashes with Fourth Umpire
Andy Flower Clashes with Fourth Umpire

बता दें कि मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच छत्तीसगढ़ में हुए मुकाबले में आरसीबी ने अंतिम गेंद पर मुंबई को दो विकेट से हराया। इस दौरान 18वें ओवर के दौरान ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने एक बड़ा शॉट खेला। लेकिन फील्डर तिलक वर्मा और नमन धीर बाउंड्री लाइन पर कैच कंप्लीट नहीं कर सके। इसके बाद अंपायर ने फैसला लेने में काफी समय लगा दिया और बल्लेबाज को रन नहीं मिला।

क्रैम्प्स के चलते क्रुणाल रन नहीं भागे और जब अंपायर ने छक्का नहीं दिया तो एंडी फ्लावर भड़क गए और उन्होंने फोर्थ अंपायर के साथ बहस कर ली। इसके चलते बोर्ड ने उनपर फाइन लगाया है। हालांकि बाद में रिप्ले में देखा गया कि गेंद 6 नहीं थी।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान और बांग्लादेश दौरे के लिए Australia का फाइनल स्क्वाड घोषित, देखें पूरी टीम लिस्ट

एंडी फ्लावर ने स्वीकार की गलती

IPL ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड कोच एंडी फ्लावर पर IPL के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 15% जुर्माना लगाया गया है। एंडी को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो “मैच के दौरान ज़ोर से अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने” से संबंधित है।”

प्रेस रिलीज के आईपीएल ने आगे कहा, “यह घटना 17.2 ओवर में हुई, जब एंडी ने चौथे अंपायर से आक्रामक तरीके से बात की। एंडी ने अपनी गलती मान ली और मैच रेफरी अमित शर्मा द्वारा दी गई सज़ा को स्वीकार कर लिया।”

टीम डेविड पर भी लगेगा फाइन

बताते चलें की मैच खत्म होने के बाद टीम डेविड ने सेलिब्रेशन में मिडिल फिंगर दिखाया, जिसके चलते बीसीसीआई उन पर भी फाइन लगाएगी। हालांकि अभी तक तो IPL ने कोई प्रेस रिलीज जारी नहीं की है। लेकिन गौरव गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार उनपर 30 प्रतिशत फाइन लगेगा।

FAQs

एंडी फ्लावर की उम्र क्या है?
58 साल

यह भी पढ़ें: GT vs SRH LIVE Telecast: किस चैनल और ऐप पर आएगा LIVE मैच? यहां जानें सबकुछ 

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!