IPL 2026 GT vs RR Qualifier 2 Schedule Details: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का रोमांच चरम पर है और इस समय प्लेऑफ के मुकाबले खेले जा रहे हैं। क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर हो चुके हैं। अब क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जहां उसका सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा, जिसने धर्मशाला में खेले आगे Q1 में गुजरात टाइटंस को हराया था।
हालांकि, लीग स्टेज में दूसरे स्थान पर रहने वाली गुजरात टाइटंस को हार के बावजूद अभी फाइनल में जगह बनाने का एक और मौका क्वालीफायर (Qualifier) 2 के रूप में मिलेगा। वहीं, लीग स्टेज में चौथे स्थान पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को जीवित रखा है।
एलिमिनेटर में राजस्थान ने हैदराबाद को हराकर बनाई क्वालीफायर (Qualifier) 2 में जगह

27 मई को मुल्लांपुर में खेले गए एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन किया और 47 रनों से जीत हासिल करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी की बदौलत RR ने 243/8 का स्कोर बनाया। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद के ज्यादातर प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप रहे और उनकी पारी 19.2 ओवर में 196 रन बनाकर सिमट गई। इस धमाकेदार जीत से रियान पराग की टीम ने क्वालीफायर (Qualifier) 2 में अपनी जगह बना ली।
क्वालीफायर 1 में बेंगलुरु के हाथों गुजरात को मिली थी एकतरफा हार
इससे पहले 26 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच धर्मशाला में क्वालीफायर (Qualifier) 1 खेला गया था। इस मुकाबले में RCB ने 92 रनों की बड़ी जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की की थी। कप्तान रजत पाटीदार की 93 रनों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने 254/5 का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया, जिसका पीछा करते हुए GT 162 का स्कोर बनाकर ढेर हो गई। अब शुभमन गिल की टीम को क्वालीफायर 2 की चुनौती से पार पाना होगा।
GT बनाम RR क्वालीफायर 2 कब और कहां खेला जाएगा?
आईपीएल 2026 का क्वालीफायर (Qualifier) 2 गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शुक्रवार, 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में ही खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। वहीं, टॉस आधा घंटा पहले यानी 7 बजे होगा। मुल्लांपुर में ज्यादातर मुकाबले हाई स्कोरिंग रहे हैं, इसी वजह से आगामी मुकाबले में भी रनों की बारिश देखने को मिल सकती है।
IPL 2026 क्वालीफायर (Qualifier) 2 के लिए गुजरात और राजस्थान का स्क्वाड
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा, युद्धवीर सिंह चरक, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, रवींद्र जडेजा, एडम मिल्ने, शिमरोन हेटमायर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, कुलदीप सेन, विग्नेश पुथुर, एमानजोत चहल