Mumbai Indians’ Captain and Vice-Captain For IPL 2027: आईपीएल 2026 अभी खत्म नहीं हुआ है लेकिन मुंबई इंडियंस ने अभी से अगले सीजन की प्लानिंग शुरू कर दी है। आखिरी बार 2020 में ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई को पिछले छह सीजन से खिताबी जीत हाथ नहीं लगी है। वहीं, इस दौरान सिर्फ दो बार प्लेऑफ में पहुंची है लेकिन फाइनल में एक भी बार जगह नहीं बना पाई है। इसी वजह से अब फ्रेंचाइजी बड़े बदलाव करने को देख रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाने का मन बना लिया है। हार्दिक को 2024 में टीम की कमान सौंपी गई थी लेकिन उनके नेतृत्व में सिर्फ एक ही बार प्लेऑफ खेला। वहीं, आईपीएल 2026 में सिर्फ चार मैचों में जीत मिली और मुंबई की टीम नौवें स्थान पर रही।
हार्दिक पांड्या के हाथ से छीनी जाएगी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) एक-एक जीत के लिए तरसती नजर आई। सीजन के दौरान मुंबई की टीम कभी अपनी सर्वश्रेष्ठ लय में नहीं दिखी और एकजुटता भी नजर नहीं आई। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या भी कई मैचों में फिटनेस संबंधी कारणों से नहीं खेले। जिस तरह का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस का रहा, उसे देखते हुए टीम में बड़े बदलाव होने के आसार हैं और इसकी शुरुआत कप्तानी से हो सकती है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक को बतौर कप्तान हटाए जाने की तैयारी हो गई है। वहीं, टीम में एक खिलाड़ी के रूप में भी उनकी जगह पर चल रही है।
ऐसे में अगर हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटाया जाता है तो उनकी जगह नया कप्तान कौन होगा और उपकप्तानी किसे मिलेगी, ये भी एक बड़ा सवाल है। इस बारे में भी बड़ा हिंट मिल चुका है और नीता अंबानी 39 वर्षीय खिलाड़ी को कप्तान और 23 वर्षीय को उपकप्तान बना सकती हैं।
IPL 2027 के लिए इन दो खिलाड़ियों को मिल सकती है लीडरशिप की जिम्मेदारी
पीटीआई के लिए क्रिकेट कवर करने वाले जर्नलिस्ट कुशन सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि जब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई थी, तभी हार्दिक पांड्या ने मैनेजमेंट को सूचित कर दिया था कि वे वापस नहीं आएंगे। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा को कप्तान बनाया जाना चाहिए। वहीं, उनके डिप्टी यानी उपकप्तान के रूप में तिलक वर्मा को नियुक्त करना चाहिए या फिर सीधे उन्हें कप्तान बना देना चाहिए, जो भारत की टी20आई टीम की कप्तानी के तीन दावेदारों में शामिल हैं।
Jab Play-off ke chances khatm ho gayi, uske baad hi Hardik ne MI management ko inform kar diya thaa he wont stay back. Dekho, KKR, DC, LSG all 3 will require new captains. And also don’t discount CSK. HP will be in demand.
AS far as MI, I think @ImRo45 should be made skipper for… https://t.co/yls5fqJain— Kushan Sarkar (@kushansarkar) May 29, 2026
ऐसे में देखना होगा कि आगे चलकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) मैनेजमेंट और मालकिन नीता अंबानी द्वारा क्या फैसला लिया जाता है। रोहित को दोबारा कप्तान बनाया जाता है या फिर उनकी जगह किसी अन्य पर भरोसा दिखाया जाएगा। वहीं, तिलक को लीडरशिप में रोल दिया जाएगा या नहीं।
FAQs
IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान और उपकप्तान कौन हो सकता है?