Team India squad for Ireland T20 series: आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी पहली टी20 सीरीज आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलनी है। यह टी20 सीरीज 26 जून से शुरू होने जा रही है और इसमें हमें कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आ सकते हैं।
आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से फैंस के दिलों पर राज करने वाले चार खिलाड़ियों को भी इस स्क्वाड में मौका मिल सकता है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का भी नाम शामिल है। तो आइए एक बार स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं।
26 जून से शुरू होने जा रही सीरीज
बता दें कि भारत और आयरलैंड क्रिकेट टीम के बीच आयरलैंड में दो टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला टी20 मैच 26 जून वहीं दूसरा 28 जून को खेला जाएगा। यह दोनों मुकाबले बेलफास्ट में खेले जाएंगे और इस दौरान टीम इंडिया एक युवा स्क्वाड के साथ मैदान पर उतर सकती है और इन्हें लीड करते दिखाई दे सकते हैं ईशान किशन।
ईशान किशन कर सकते हैं कप्तानी

सूर्यकुमार यादव के खराब फार्म को देखते हुए बीसीसीआई ने उन्हें कप्तान पद से हटाने का फैसला कर लिया है और उनके बाद श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाने की प्लानिंग की जा रही थी। लेकिन अय्यर का आईपीएल के आधे सीजन की समाप्ति के बाद से प्रदर्शन काफी खराब रहा और उनकी कप्तानी भी शर्मनाक रही, जिस वजह से मैनेजमेंट यह फैसला बदल रही है और रिपोर्ट्स है कि ईशान कप्तानी करते दिखाई देंगे।
इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है स्क्वाड में मौका
प्राप्त जानकारी के अनुसार आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए आईपीएल 2026 में कमाल करने वाले वैभव सूर्यवंशी, रजत पाटीदार, कार्तिक त्यागी और प्रिंस यादव के साथ-साथ स्क्वाड में ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, मयंक यादव और गुरनूर बराड़ दिखाई दे सकते हैं।
अब इनमें से किन-किन को डेब्यू का चांस मिलेगा और कौन-कौन 11 में खेलते दिखाई देंगे यह तो उस दौरान ही पता चल सकेगा। लेकिन कुल मिलाकर इतना जरूर तय है कि युवा खिलाड़ियों से भारी स्क्वाड अपनी पूरी कोशिश करेगी कि आयरलैंड को हराकर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में शानदार शुरुआत करे।
आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड
ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, रजत पाटीदार, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, कार्तिक त्यागी, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव।
FAQs
भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज कब शुरु होगी?
यह भी पढ़ें: माँ के गहने बेचकर ख़रीदे थे जूते, अब साकिब हुसैन को ईशान किशन ने गिफ्ट किए 6 जोड़ी Cricket shoes