Posted inक्रिकेट (Cricket)

RR vs LSG मैच के बाद IPL 2026 Points Table: राजस्थान की जीत से प्लेऑफ की रेस हुई रोचक, PBKS टॉप-4 से बाहर; लखनऊ का बुरा हाल जारी

RR vs LSG मैच के बाद IPL 2026 Points Table: राजस्थान की जीत से प्लेऑफ की रेस हुई रोचक, PBKS टॉप-4 से बाहर; लखनऊ का बुरा हाल जारी

IPL 2026 Points Table After RR vs LSG Match: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 19 मई को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर जयपुर में हुई। इस मैच में राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन किया और लखनऊ के खिलाफ 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। घरेलू टीम की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल रहे। सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 93 और जुरेल ने 38 गेंदों में 53* रन बनाए और 221 के रन चेज में राजस्थान को पांच गेंदें शेष रहते जीत दिला दी।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए। LSG की तरफ से मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 96 रनों की पारी खेली। वहीं, जोश इंग्लिस ने भी 60 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में राजस्थान के यश राज पुंजा को सबसे ज्यादा दो विकेट मिले। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स को खास परेशानी नहीं हुए और उसने आसानी से 19.1 ओवर में 225/3 का स्कोर बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इस मुकाबले में जीत से राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखते हुए IPL 2026 Points Table में टॉप 4 में जगह बना ली है। परिणामस्वरूप पंजाब किंग्स को अपनी पोजीशन गंवानी पड़ी है। वहीं, आरआर की जीत से चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी आगे का रास्ता मुश्किल हो गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो हार के कारण अब उसका लीग स्टेज में अंतिम दो स्थानों पर रहना तय हो गया है।

IPL 2026 Points Table में राजस्थान की जीत से टॉप-4 में बड़ा बदलाव, पंजाब किंग्स बाहर

RR vs LSG मैच के बाद IPL 2026 Points Table: राजस्थान की जीत से प्लेऑफ की रेस हुई रोचक, PBKS टॉप-4 से बाहर; लखनऊ का बुरा हाल जारी

LSG के खिलाफ मुकाबले से पहले IPL 2026 Points Table में राजस्थान रॉयल्स 12 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर मौजूद थी लेकिन अब 13 मैचों में 14 अंकों के साथ एक स्थान की छलांग लगाकर टीम चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं, राजस्थान के ऊपर आने के कारण सीजन में पहली बार पंजाब किंग्स को टॉप-4 से बाहर होना पड़ा है। श्रेयस अय्यर की टीम 13 मैचों में 13 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स की जीत से छठे और सातवें स्थान पर 12-12 अंकों के साथ मौजूद चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की भी चिंता बढ़ गई है। चेन्नई को अब अपने अंतिम मैच में सिर्फ जीत नहीं, बल्कि बड़े अंतर से विरोधी टीम को हराना होगा, ताकि RR के साथ अंकों की बराबरी हो तो नेट रन रेट के मामले में न पिछड़ना पड़े। वहीं, दिल्ली के लिए अब लगभग आगे की राह समाप्त हो गई है, क्योंकि उसका नेट रन रेट -0.871 है और इसे प्लस में करने के लिए बहुत ही ज्यादा बड़े अंतर से डीसी को जीत दर्ज करनी होगी।

LSG का IPL 2026 Points Table में बॉटम-2 में रहना तय

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद, IPL 2026 Points टेबल में लखनऊ सुपर जायंट्स के 13 मैचों में 8 अंक हैं। अब अगर लखनऊ की टीम अपने अंतिम मैच में पंजाब किंग्स को हरा भी देती है तो भी उसका बॉटम-2 से ऊपर जाना संभव नहीं होगा। अभी LSG 10वें स्थान पर है। वहीं, नौवें स्थान पर मुंबई इंडियंस है। उसके भी 8 ही अंक हैं लेकिन अभी दो मैच शेष हैं। ऐसे में मुंबई अपने दोनों या फिर एक मैच बड़े अंतर से गंवाए। इसके बाद, लखनऊ को अपने अंतिम लीग मैच में बड़ी जीत मिले तभी नौवें स्थान पर जा पाएगी, अन्यथा सबसे अंतिम स्थान पर रहकर ही अपना सफर खत्म करना होगा।

RR vs LSG मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 13 9 4 0 18 +1.065
2 गुजरात टाइटंस (Q) 13 8 5 0 16 +0.400
3 सनराइजर्स हैदराबाद (Q) 13 8 5 0 16 +0.350
4 राजस्थान रॉयल्स 13 7 6 0 14 +0.083
5 पंजाब किंग्स 13 6 6 1 13 +0.227
6 चेन्नई सुपर किंग्स 13 6 7 0 12 -0.016
7 दिल्ली कैपिटल्स 13 6 7 0 12 -0.871
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 12 5 6 1 11 -0.038
9 मुंबई इंडियंस (E) 12 4 8 0 8 -0.504
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (E) 13 4 9 0 8 -0.702

FAQs

LSG को हराकर IPL 2026 Points Table में RR किस स्थान पर पहुंच गई है?
चौथे स्थान

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया से भारत शिफ्ट हुई बिग बैश लीग! चेन्नई के मैदान से होगा उद्घाटन, यही खेले जाएंगे मुकाबले

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!