Posted inक्रिकेट (Cricket)

अफगानिस्तान सीरीज में भारत को खलेगी इस खिलाड़ी की कमी, चयनकर्ताओं ने ना चुनकर खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी

अफगानिस्तान सीरीज में India को खलेगी इस खिलाड़ी की कमी, चयनकर्ताओं ने ना चुनकर खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी

India vs Afghanistan: आईपीएल 2026 के खत्म होते ही छठे दिन टीम इंडिया एक्शन में वापसी कर लेगी, क्योंकि उसे अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 1 टेस्ट और 3 वनडे मुकाबले खेले जाने हैं। टेस्ट मैच की शुरुआत 6 जून से होगी। वहीं, वनडे सीरीज के तीन मुकाबले 13 से 20 जून तक खेले जाएंगे।

19 मई को BCCI ने टेस्ट और वनडे दोनों के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में भारत (India) के अलग-अलग स्क्वाड घोषित कर दिए थे। इनमें से कुछ खिलाड़ियों को दोनों ही फॉर्मेट के लिए चुना गया है, जबकि कुछ सिर्फ एक प्रारूप के लिए सेलेक्ट हुए हैं। हालांकि, अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने कई खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर दिया। इनमें से एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है, उसे न चुनकर चयन समिति ने बहुत बड़ी गलती कर दी है और इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

इस अनुभवी खिलाड़ी को अफगानिस्तान सीरीज के लिए नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

अफगानिस्तान सीरीज में India को खलेगी इस खिलाड़ी की कमी, चयनकर्ताओं ने ना चुनकर खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी

अफगानिस्तान सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह को भारत (India) के टेस्ट और वनडे दोनों स्क्वाड से आराम दिया है। ऐसे में उनके जैसे अनुभवी गेंदबाज की कमी को पूरा करने के लिए मोहम्मद शमी एक जबरदस्त विकल्प हो सकते थे, जिन्होंने पिछले एक साल में घरेलू क्रिकेट में लगातार खेलते हुए अपनी फिटनेस साबित की और अच्छा प्रदर्शन भी किया। वहीं, आईपीएल 2026 के दौरान भी दिखाया कि अभी भी उनके अंदर काफी दमखम बाकी है।

इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने मोहम्मद शमी को किसी भी फॉर्मेट के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ चुनना जरूरी नहीं समझा। उनको इग्नोर कर गुरनूर बरार और प्रिंस यादव जैसे अनकैप्ड तेज गेंदबाजों पर भरोसा जताया गया है। गुरनूर दोनों स्क्वाड का हिस्सा हैं, जबकि प्रिंस को सिर्फ वनडे का मौका मिला है। इन दोनों का अनुभवहीन होना भारत को भारी पड़ सकता है, क्योंकि अफगानिस्तान की टीम कुछ सालों में काफी मजबूत हुई है और टीम इंडिया (Team India) को कड़ी टक्कर दे सकती है।

अफगानिस्तान सीरीज के लिए भारत (India) का टेस्ट और वनडे स्क्वाड

भारत (India) का टेस्ट स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

भारत (India) का वनडे स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा*, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या*, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे

* रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का चयन फिटनेस पर निर्भर

FAQs

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को कितने मैच खेलने हैं?
4

यह भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले इन 4 खिलाड़ियों को रिलीज कर देगी गुजरात टाइटन्स, अब किसी कीमत में नहीं करेगी इसे रिटेन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!