Posted inक्रिकेट (Cricket)

Asian Games 2026 के लिए भारत की टीम की घोषणा, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री तो सूर्यकुमार यादव बाहर

Asian Games 2026 के लिए India की टीम की घोषणा, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री तो सूर्यकुमार यादव बाहर

India’s Probables For Asian Games 2026: एशियन गेम्स एक बार फिर दस्तक देने को तैयार है। 19 सितंबर से शुरू हो रहे इन खेलों की मेजबानी जापान के आइची प्रांत और नागोया शहर में होनी है। पिछली बार की तरह ही इस बार भी क्रिकेट का खेल भी हिस्सा रहने वाला है, जिसमें भारत की पुरुष और महिला दोनों ही टीमें अपने-अपने वर्ग में हिस्सा लेंगी।  पिछली बार रुतुराज गायकवाड़ और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने दोनों वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था।

इस बार भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है। हालांकि, इस बार मेंस टीम (India) का स्क्वाड काफी अलग नजर आ सकता है। कुछ समय पहले मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि 12-13 खिलाड़ी, जो मौजूदा टी20 टीम के नियमित सदस्य हैं, उन्हें जगह मिल सकती है लेकिन अब एक अन्य रिपोर्ट में बड़े बदलाव की जानकारी दी गई है और उन 30 खिलाड़ियों का नाम भी बताया गया है, जिनमें से 15 सदस्यीय स्क्वाड चुना जा सकता है।

एशियन गेम्स में सूर्यकुमार यादव नहीं होंगे भारत (India) के कप्तान

Asian Games 2026 के लिए India की टीम की घोषणा, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री तो सूर्यकुमार यादव बाहर

इस बार भी एशियन गेम्स में क्रिकेट के मुकाबलों का आयोजन टी20 फॉर्मेट में होना है। इसी वजह से मुख्य खिलाड़ियों को भेजे जाने की स्थिति में उम्मीद लगाई जा रही थी कि सबसे छोटे फॉर्मेट के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्क्वाड की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि, अब मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि BCCI ने उन्हें चुने गए 30 संभावित खिलाड़ियों में जगह नहीं दी है। इसी वजह से उन्हें कप्तान बनाए जाने का सवाल ही नहीं उठता है।

सूर्यकुमार को भले ही जगह न मिली हो लेकिन श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह और कई अन्य प्रमुख चेहरों को संभावितों में जगह दी गई है।

वैभव सूर्यवंशी को भी भारत (India) के संभावितों में मिली जगह

आईपीएल 2026 में अपने प्रदर्शन से धमाल मचा रहे 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी को भी एशियन गेम्स के लिए चुने गए भारत के संभावित स्क्वाड में जगह दी गई है। हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है की उन्हें उससे पहले ही टीम इंडिया (Team India) में मौका मिल सकता है, क्योंकि आयरलैंड, इंग्लैंड के अलावा कुछ अन्य टीमों के साथ भी टी20 मुकाबले होने हैं। इस युवा खिलाड़ी ने हालिया आईपीएल सीजन में 16 पारियां खेली और 48.50 की औसत और 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और पांच अर्धशतक भी लगाए।

गौतम गंभीर नहीं होंगे एशियन गेम्स में भारत (India) के हेड कोच

मीडिया रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एशियन गेम्स में भारत की टीम अपने नियमित हेड कोच गौतम गंभीर की कोचिंग में नहीं नजर आएगी। एशियन गेम्स में 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मेंस क्रिकेट मैच होने हैं। इसी दौरान भारत को अपने घर पर वेस्टइंडीज की मेजबानी भी करनी हैं। इसी वजह से गंभीर की उपलब्धता एशियन गेम्स के लिए नहीं हो पाएगी। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में वीवीएएस लक्ष्मण को कोचिंग की जिम्मेदारी दी जा सकती है, जो पहले भी इस रोल को निभा चुके हैं।

एशियन गेम्स के लिए भारत के 30 संभावित खिलाड़ी

ईशान किशन, वरुण चक्रवर्ती, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, अभिषेक शर्मा, अनुकूल रॉय, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल, आयुष बदोनी, ध्रुव जुरेल, हार्दिक पांड्या, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, कुलदीप यादव, नीतीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई, रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन, शाहबाज अहमद, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, विपराज निगम, वाशिंगटन सुंदर, यशस्वी जायसवाल, यश ठाकुर

FAQs

एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट के मुकाबले कब से शुरू होने हैं?
24 सितंबर

यह भी पढ़ें: गिल ने शतक लगाकर रचा इतिहास, वैभव ने भी बनाए कई बड़े कीर्तिमान, GT vs RR Qualifier 2 में आया रिकार्ड्स का सैलाब

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!