Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 के बीच Mumbai Indians खेमे में हलचल, दिग्गज ने हमेशा के लिए छोड़ा टीम का साथ

IPL 2026 के बीच Mumbai Indians खेमे में हलचल, दिग्गज ने हमेशा के लिए छोड़ा टीम का साथ 1

Mumbai Indians : IPL 2026 अपने अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है। कल रात को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुक़ाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने छह विकेट से जीत दर्ज़ की। इस मैच में जीत दर्ज़ करने के बाद पांच बार की आईपीएल चैंपियन फ्रेंचाइज़ी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खेमे से एक बड़ी खबर सामने आई है।

टीम के साथ पिछले 16 सालों से जुड़े पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रोबिन सिंह ने फ्रेंचाइजी से आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला कर लिया है। रॉबिन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए अपने इस लंबे सफर के खत्म होने की जानकारी दी। उनके जाने से मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ और टीम मैनेजमेंट के एक सफल दौर का अंत माना जा रहा है।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी

People like Pollard are needed: Robin - Mumbai Indians

रॉबिन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि अब उनका मुंबई इंडियंस और उसकी विदेशी फ्रेंचाइजी MI एमिरेट्स के साथ कोई संबंध नहीं रहेगा। उन्होंने साफ किया कि वह 2022 के बाद से मुंबई इंडियंस के IPL सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा नहीं थे, लेकिन ILT20 लीग में फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए थे। अब उन्होंने वहां से भी अलग होने का फैसला कर लिया है।

अपने संदेश में रॉबिन ने मुंबई इंडियंस परिवार और प्रशंसकों का आभार जताया। उन्होंने लिखा कि 2010 से शुरू हुआ यह सफर उनके लिए बेहद खास रहा और इस दौरान मिले प्यार और समर्थन को वह कभी नहीं भूल पाएंगे। साथ ही उन्होंने फ्रेंचाइजी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

Mumbai Indians की सफलता में निभाई अहम भूमिका

रॉबिन सिंह 2010 में मुंबई इंडियंस से जुड़े थे और टीम की सफलता में उनका बड़ा योगदान माना जाता है। उनके कार्यकाल के दौरान फ्रेंचाइज़ी ने क्रमशः 2013 , 2015 , 2017 , 2019 और 2020 में पांच IPL खिताब अपने नाम किए। इसके अलावा टीम ने दो बार क्रमशः 2011 और 2013 की चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी भी जीती। टीम के कई युवा खिलाड़ियों को निखारने में भी रॉबिन की अहम भूमिका रही थी।

मुंबई इंडियंस के सबसे सफल दौर में वह कोचिंग और सपोर्ट स्टाफ का महत्वपूर्ण हिस्सा रहे। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि टीम के ड्रेसिंग रूम का माहौल मजबूत बनाने और खिलाड़ियों में आत्मविश्वास पैदा करने में रॉबिन सिंह का योगदान काफी बड़ा था। यही वजह है कि उनके जाने की खबर ने फैंस को भी भावुक कर दिया है।

MI एमिरेट्स में भी संभाली बड़ी जिम्मेदारी

IPL के अलावा, रॉबिन सिंह फ्रेंचाइज़ी के विदेशी प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े रहे। 2023 में ILT20 के पहले सीजन के दौरान वह MI एमिरेट्स के जनरल मैनेजर बने थे। इसके बाद 2024 में उन्हें टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया और उनकी कोचिंग में टीम ने उसी सीजन ILT20 का अपना पहला खिताब जीता था।

उनकी मौजूदगी में टीम ने अंतरराष्ट्रीय टी20 लीग में अपनी मजबूत पहचान बनाई। हालांकि अब उन्होंने MI एमिरेट्स से भी अलग होने का फैसला कर लिया है। इससे साफ है कि रॉबिन सिंह अब अपने करियर में किसी नए अध्याय की शुरुआत कर सकते हैं।

रॉबिन सिंह का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और कोचिंग करियर

62 वर्षीय रॉबिन सिंह भारत के लिए सीमित ओवर क्रिकेट के अहम खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 136 वनडे मुकाबले खेले, जिसमें 2336 रन बनाने के साथ 69 विकेट भी हासिल किए। वनडे क्रिकेट में उनके नाम एक शतक और नौ अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए एक टेस्ट मैच भी खेला था।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद रॉबिन सिंह ने कोचिंग की दुनिया में कदम रखा। वह 2009 में भारतीय टीम के साथ फील्डिंग कोच के रूप में जुड़े थे। इसके अलावा उन्होंने दुनिया भर की कई टी20 फ्रेंचाइज़ीज़ के साथ भी काम किया।

मुंबई इंडियंस से पहले वह IPL के शुरुआती सीजन में डेक्कन चार्जर्स के कोच भी रह चुके हैं। अब मुंबई इंडियंस से उनका अलग होना IPL इतिहास के एक लंबे और सफल अध्याय के अंत के रूप में देखा जा रहा है।

ये भी पढ़े : ‘ओए अंधेरे’ विवाद पर बढ़ा बवाल, पूर्व दिग्गज ने Arshdeep Singh को IPL से बैन करने की उठाई मांग

FAQS

आईपीएल में रोबिन सिंह किस टीम के कोच थे ?

Mumbai Indians

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!