Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की टॉप-5 लिस्ट देखें, इन्हीं में से 2 खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत

IPL 2026: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की टॉप-5 लिस्ट देखें, इन्हीं में से 2 खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत

IPL 2026 Orange Cap and Purple Cap Top 5: आईपीएल 2026 में लीग स्टेज में आधे से ज्यादा मुकाबले संपन्न हो चुके हैं। आज यानी 4 मई को सीजन का 47वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जैसे-जैसे लीग स्टेज आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे ऑरेंज कैप और पर्पल कैप जीतने की रेस भी काफी रोचक होती जा रही है। कई खिलाड़ी शुरुआत में आगे थे लेकिन फिर पीछे हो गए और कुछ नए दावेदार भी आ गए।

ऐसे में मौजूदा समय में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 खिलाड़ी कौन से हैं, इसकी जानकरी हम लेख में देने जा रहे हैं। पूरी संभावना है कि इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन आगे भी अच्छा रहा तो इन्हीं में से कोई दो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी के रूप में IPL 2026 का समाप्त करेंगे।

IPL 2026 ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 बल्लेबाज

IPL 2026: ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की टॉप-5 लिस्ट देखें, इन्हीं में से 2 खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत

1. अभिषेक शर्मा: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा IPL 2026 में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका बल्ला ज्यादा नहीं चलता था लेकिन आईपीएल में आते ही वह रंग में लौट आए। उन्होंने अभी तक 10 मैचों में 48.88 की औसत से 440 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 206 से ज्यादा का है। उनके बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी आए हैं।

2. केएल राहुल: इस लिस्ट में दूसरा नाम दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर केएल राहुल का है, जो इस सीजन बहुत ही जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। राहुल ने 9 मैचों में 433 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 54.12 और स्ट्राइक रेट 185.83 है।

3. हेनरिक क्लासेन: SRH के हेनरिक क्लासेन ने भी IPL 2026 में अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 10 मैचों में 425 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार अर्धशतकीय पारियां भी आई हैं।

4. वैभव सूर्यवंशी: राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने भी अभी तक IPL 2026 में काफी तबाही मचाई है। हालांकि, उनका बल्ला शुरुआती मैचों में ज्यादा निरंतर के साथ चला था। अभी तक वैभव ने 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं।

5. साई सुदर्शन: गुजरात टाइटंस के शुरूआती मैचों में फ्लॉप रहने वाले साई सुदर्शन फॉर्म में आ चुके हैं और उन्होंने एक के बाद एक कई अच्छी पारियां खेली है। यही कारण है कि वे IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों में शामिल हैं। सुदर्शन ने 10 मैचों में 385 रन बनाए हैं।

IPL 2026 पर्पल कैप की रेस में ये 5 गेंदबाज शामिल

1. भुवनेश्वर कुमार: अनुभवी भुवनेश्वर कुमार पिछले कुछ सीजन से विकेट निकालने में ज्यादा सफल नहीं हो रहे थे लेकिन IPL 2026 में उनका पुराना अवतार नजर आ रहा है। RCB की तरफ से भुवी ने अभी तक 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 7.54 का है।

2. अंशुल कंबोज: CSK के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज भी इस सीजन बल्लेबाजों के लिए बड़ी परेशानी बने हुए हैं। खासकर के डेथ ओवरों में अंशुल काफी खतरनाक साबित हो रहे हैं। उन्होंने भी 9 मैचों में 17 विकेट लिए हैं और IPL 2026 में पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं।

3. कगिसो रबाडा: गुजरात टाइटंस के खेमे में शामिल कगिसो रबाडा की गेंदबाजी काफी घातक रही है और उन्होंने नई गेंद से काफी विकेट निकालते हैं। इस सीजन अभी तक रबाडा 10 मैचों में कुल 16 विकेट ले चुके हैं और सबसे ज्यादा शिकार करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

4. जोफ्रा आर्चर: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी आग उगल रहे हैं। आर्चर नई गेंद के साथ लगातार विकेट निकाल रहे हैं और अपनी टीम को शुरुआत में ही सफलता दिला देते हैं, डेथ ओवरों में भी उन्होंने विकेट चटकाए हैं। इस सीजन उन्होंने 10 मैचों में कुल 16 विकेट लिए हैं और पर्पल कैप की रेस में चौथे स्थान पर हैं।

5. ईशान मलिंगा: सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने भी लगातार अच्छी गेंदबाजी की है और उनकी खासियत बीच के ओवरों में आकर विकेट लेना रही है। कई मैचों में उन्होंने रिवर्स स्विंग से भी बल्लेबाजों को छकाया। मलिंगा ने अभी तक 10 मैचों में 15 विकेट लिए हैं।

FAQs

IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे कौन है?
अभिषेक शर्मा (440 रन)
IPL 2026 में पर्पल कैप रेस जीतने की रेस में सबसे आगे कौन है?
भुवनेश्वर कुमार (17 विकेट)

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल दावा, Sameer Rizvi ने MS Dhoni को नमाज़ पढ़ने की दी सलाह? जानें अब पूरी सच्चाई

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!