Posted inक्रिकेट (Cricket)

CSK vs MI: चेन्नई की जीत में चमके रुतुराज-कार्तिक, मुंबई की 8 विकेट से हार; प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म

CSK vs MI: चेन्नई की जीत में चमके रुतुराज-कार्तिक, मुंबई की 8 विकेट से हार; प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म

CSK vs MI: IPL 2026 के 44वें मैच में मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 विकेट से हराया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में पहले खेलते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में 159/7 का ही स्कोर बना पाई, जवाब में चेन्नई की टीम ने 18.1 ओवर में 160/2 का स्कोर बनाया। इस तरह सीजन के दोनों मैचों में मुंबई के खिलाफ चेन्नई को जीत मिली।

मुंबई को शुरुआत में लगा झटका, रिकेलटन-धीर ने CSK vs MI मैच में की अर्धशतकीय साझेदारी

CSK vs MI: चेन्नई की जीत में चमके रुतुराज-कार्तिक, मुंबई की 8 विकेट से हार; प्लेऑफ की उम्मीदें खत्म

CSK vs MI मैच में टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन दूसरे ही ओवर में टीम को पहला झटका लग गया। पिछले मैच में अच्छी बल्लेबाजी करने वाले विल जैक्स 5 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए। रयान रिकेलटन ने अच्छी फॉर्म का नजारा पेश किया और शुरुआत से आक्रमक रूख अपनाया। उन्होंने तीसरे ओवर में मुकेश चौधरी की लगातार दो गेंदों पर छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। इसके बाद, सीजन में पहली बार गेंदबाजी कर रहे प्रशांत वीर को निशाना बनाया और उनके ओवर में तीन छक्के जड़े।

मुंबई इंडियंस ने CSK vs MI मैच में छठे ओवर में 50 रन पूरे किए और पावरप्ले का समापन 57/1 के स्कोर से किया। हालांकि, पावरप्ले के बाद अगले ही ओवर में मुंबई की टीम को दूसरा और बड़ा झटका लगा। रिकेलटन 24 गेंदों में पांच छक्कों की मदद से 37 रनों की पारी खेली।

नमन धीर ने CSK vs MI मैच में ठोका अर्धशतक, सूर्यकुमार तेज शुरुआत के बाद आउट

नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने काउंटर अटैक करने की कोशिश की और कुछ बाउंड्री बटोरीं। दूसरे छोर से नमन भी कमजोर गेंदों पर रन बटोर रहे थे। हालांकि, 99 के स्कोर पर टीम को तीसरा झटका लग गया और तीसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी का अंत सूर्यकुमार के आउट होने से हो गया। सूर्या ने 12 गेंदों 21 रन बनाए। तिलक वर्मा भी 5 रन बनाकर 109 के स्कोर पर आउट हो गए।

इसके बाद रनों की रफ़्तार थम सी गई और नमन धीर को ज्यादा स्ट्राइक भी नहीं मिली। इसी वजह से उन्हें अर्धशतक पूरा करने में समय लग गया लेकिन फिर उन्होंने 17वें ओवर की पहली गेंद पर सिंगल लेकर फिफ्टी पूरी की। इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर नमन भी चलते बने। उन्होंने CSK vs MI मैच में 37 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे।

हार्दिक पांड्या की CSK vs MI मैच में बेहद धीमी पारी, जैसे-तैसे मुंबई ने पार किया 150 का आंकड़ा

मुंबई इंडियंस का स्कोर CSK vs MI मैच में 17 ओवर के बाद 135/5 था और कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद थे। वहीं, उनके साथ रॉबिन मिंज भी थे, जबकि इसके बाद क्रिष भगत को आना था। हालांकि, यहां से आखिरी के तीन ओवर में मुंबई की टीम 24 रन ही बना पाई। सबसे ज्यादा निराश हार्दिक ने किया, जिन्होंने 23 गेंदों में 18 रन बनाए। वहीं, मिंज के बल्ले से 5 रन आए। क्रिष 3 और ट्रेंट बोल्ट 6 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अंशुल कंबोज ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

CSK vs MI मैच में संजू फ्लॉप, रुतुराज-उर्विल ने पावरप्ले में किया धमाका

लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK vs MI मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खास नहीं रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन का आसान सा कैच विल जैक्स ने छोड़ दिया लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए और फिर इसी ओवर की अंतिम गेंद पर आउट हो गए। इस तरह संजू की पारी 9 गेंदों में 11 रन पर समाप्त हो गई।

यहां से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और उर्विल पटेल ने मोर्चा संभाला। इन दोनों ने तेजी से रन बटोरे और चेन्नई की टीम ने 5 ओवर में ही 50 रन पूरे कर लिए। हालांकि, फिर छठे ओवर में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में उर्विल 12 गेंदों में 24 रनों की पारी खेलकर चलते बने। चेन्नई ने MI vs CSK मैच में अपने बैटिंग पावरप्ले का अंत 62/2 के स्कोर के साथ किया।

रुतुराज-कार्तिक ने जड़े अर्धशतक, चेन्नई को CSK vs MI मैच में दिलाई जीत

पावरप्ले के बाद, रुतुराज गायकवाड़ और कार्तिक शर्मा ने जिम्मेदारी के साथ पारी को आगे बढ़ाया। इस दौरान चेन्नई की टीम ने 12वें ओवर में 100 रन पूरे किए। वहीं, रुतुराज ने भी अपनी फिफ्टी पूरी, जो इस सीजन उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। आखिरी में कार्तिक ने भी कुछ बड़े शॉट खेले और अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक 39 गेंदों में पूरा किया। इन दोनों ने 75 गेंदों में 98 रनों की अविजित साझेदारी की और अपनी टीम को CSK vs MI मैच में 19वें ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया। रुतुराज 67 और कार्तिक 54 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर ने एक-एक विकेट लिया।

FAQs

CSK vs MI मैच का विजेता कौन रहा?
चेन्नई सुपर किंग्स

यह भी पढ़ें: GT vs PBKS LIVE Streaming: टीवी से मोबाइल तक पूरा गाइड, जानें कब, कहां और कैसे देखें गुजरात बनाम पंजाब मैच

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!