Posted inक्रिकेट (Cricket)

RCB vs KKR: रायपुर में कोहली की विराट पारी, नौवां शतक लगाकर बेंगलुरु को 6 विकेट से दिलाई जीत; प्लेऑफ के लिए कोलकाता की राह मुश्किल

RCB vs KKR: रायपुर में कोहली की विराट पारी, नौवां शतक लगाकर बेंगलुरु को 6 विकेट से दिलाई जीत; प्लेऑफ के लिए कोलकाता की राह मुश्किल

RCB vs KKR: IPL 2026 57वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया। रायपुर में 13 मई को खेले गए मुकाबले में पहले खेलते हुए कोलकाता की टीम ने 20 ओवर में 192/4 का स्कोर बनाया, जवाब में बेंगलुरु की टीम ने 19.1 ओवर में ही 194/4 का स्कोर बनाकर आसानी के साथ लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस जीत के साथ आरसीबी ने प्लेऑफ में लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, कोलकाता के लिए अब अपने शेष सभी मैच जीतने जरूरी हो गए हैं और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

कोलकाता के दोनों ओपनर फ्लॉप, RCB vs KKR मैच के पावरप्ले में लगे दो झटके

RCB vs KKR: रायपुर में कोहली की विराट पारी, नौवां शतक लगाकर बेंगलुरु को 6 विकेट से दिलाई जीत; प्लेऑफ के लिए कोलकाता की राह मुश्किल

बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण देरी से शुरू हुए RCB vs KKR मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत खराब रही। केकेआर के लिए पिछले मैच में तूफानी शतक जड़ने वाले ओपनर फिन एलन फ्लॉप रहे और 8 गेंदों में 18 रन बनाकर 23 के स्कोर पर तीसरे ही ओवर में चलते बने। इसके बाद, कप्तान अजिंक्य रहाणे भी 13 गेंदों में 19 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए।

इस तरह RCB vs KKR मैच में कोलकाता की टीम को पांचवें ओवर में दूसरा झटका लगा। हालांकि, टीम ने पावरप्ले के अंदर ही 50 रन पूरे कर लिए और शुरुआती छह ओवर में 56/2 का स्कोर बनाया।

रघुवंशी ने RCB vs KKR मैच में ठोका पचासा, ग्रीन-रिंकू के योगदान से कोलकाता ने बनाया अच्छा स्कोर

कोलकाता की पारी में दो विकेट गिरने के बाद, अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन ने डटकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाजों का सामना किया। इन दोनों ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया और RCB vs KKR मैच में केकेआर की तरफ से तीसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 68 रन जोड़े। इस दौरान ग्रीन ने 24 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया और 13वें ओवर में 116 के स्कोर पर आउट हुए।

ग्रीन के आउट होने के बाद, रघुवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा किया और चौथे विकेट के लिए रिंकू सिंह के साथ 46 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी की। इन दोनों ने स्कोर को 192 तक पहुंचाया। रघुवंशी 46 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के की मदद से 71 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रिंकू ने 29 गेंदों में 49 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे। RCB vs KKR मैच में बेंगलुरु टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और रसिख दार ने एक-एक विकेट लिया।

बेंगलुरु की तेजतर्रार शुरुआत, बेथेल के विकेट के बावजूद पावरप्ले का उठाया फायदा

RCB vs KKR मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु की पारी का पहला ओवर काफी शांत बीता, लेकिन इसमें पिछले दो मैच से डक पर आउट होने वाले विराट कोहली ने अपना खाता सिंगल के साथ खोला और इसके बाद उन्होंने जश्न भी मनाया। फिर अगले ओवर में कोहली ने अपनी क्लास दिखाई और चार चौके जड़कर आक्रामक इरादे जाहिर कर दिए। तीसरे ओवर में उनके जोड़ीदार जैकब बेथेल ने एक छक्का और दो चौके लगाए। इनके बीच तेजतर्रार साझेदारी का अंत 37 के स्कोर पर हुआ और चौथे ओवर में बेथेल आउट हो गए। उनके बल्ले से 15 रन आए।

हालांकि, इसके बाद बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडीक्कल ने कुछ बाउंड्री लगाई और विराट कोहली ने भी एक छक्का लगाया। इस तरह पहले छह ओवर में बेंगलुरु ने 1 विकेट गंवाकर 66 रन बनाए।

विराट का जबरदस्त शतक, पडीक्कल के साथ 92 रन जोड़ बेंगलुरु को दिलाई जीत

RCB vs KKR मैच में पावरप्ले के बाद, बेंगलुरु की पारी को तेजी से आगे बढ़ाने का काम विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल ने किया। इन दोनों ने स्कोर को 129 तक पहुंचाया। इस दौरान कोहली ने अपनी फिफ्टी पूरी की लेकिन पडीक्कल 39 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान रजत पाटीदार भी 11 रन बनाकर चलते बने। वहीं, टिम डेविड ने 2 रन बनाए।

हालांकि, कोहली ने आखिरी तक मोर्चा संभाले रखा और 58 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का नौवां शतक जड़ दिया। उन्होंने 60 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वहीं, चौके के साथ मैच समाप्त करने वाले जितेश शर्मा ने 5 गेंदों में 8 रन नाबाद बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

FAQs

RCB vs KKR मुकाबले में कौन सी टीम विजयी रही?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,6…. असंभव को संभव कर दिखाया! इस खिलाड़ी ने 3.2 ओवर में ठोक डाली सेंचुरी, देखकर दुनिया दंग

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!