Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 दिग्गज खिलाड़ी, MS Dhoni भी लिस्ट में शामिल

These 5 Legendary Players Could Retire After IPL 2026; MS Dhoni Also Included in the List.

आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन की समाप्ति 31 मई को होगी और 31 मई न सिर्फ आईपीएल 2026 के समापन का डेट है बल्कि कई क्रिकेटर्स के क्रिकेट करियर का भी लास्ट सीजन हो सकता है। यानी कि आईपीएल 2027 में शायद वो हमें खेलते दिखाई न दें और इन खिलाड़ियों में एक नाम एमएस धोनी का भी है। तो आइए उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जान लेते हैं, जो आईपीएल 2027 में शायद खेलते दिखाई नहीं देंगे।

IPL 2027 में खेलते नहीं दिखेंगे ये खिलाड़ी

These Players Will Not Be Seen Playing in IPL 2027
These Players Will Not Be Seen Playing in IPL 2027

एमएस धोनी

आईपीएल 2027 (IPL 2027)  सीजन में जो खिलाड़ी शायद खेलते दिखाई नहीं देंगे, उनमें सबसे पहला नाम एमएस धोनी का है। इंजरी के कारण धोनी आईपीएल 2026 में हमें एक भी मैच खेलते दिखाई नहीं दिए और 2027 आईपीएल सीजन से पहले वो संन्यास का ऐलान कर सकते हैं, क्योंकि अब उनकी फिटनेस बिल्कुल भी सही नहीं है। वो आईपीएल जैसे बड़े लीग में खेल सकने और टीम को जीत दिला सकने में समर्थ नहीं हैं।

अजिंक्य रहाणे

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार अजिंक्य रहाणे भी आईपीएल 2027 (IPL 2027)  से पहले संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। 37 साल की उम्र में अजिंक्य आईपीएल में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और वो लगातार उस तरीके का इंपैक्ट नहीं डाल पा रहा है, जैसा कि उनसे उम्मीद की जाती है और इसी वजह से वो संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। चूंकि काफी आसार हैं कि KKR उन्हें रिलीज कर देगी।

यह भी पढ़ें: इन 3 IPL खिलाड़ियों पर भड़के युवराज सिंह, बोले- ‘अब तुम्हे चप्पल मारने का समय आ गया….’

ईशांत शर्मा

आईपीएल 2027 (IPL 2027)  सीजन से पहले जो खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं उनमें अगला नाम ईशांत शर्मा का है। गुजरात टाइटंस का एक लंबे समय से हिस्सा रहे ईशांत शर्मा आईपीएल 2026 में अब तक एक भी मैच खेलते दिखाई नहीं दिए हैं और 37 साल के इस स्टार खिलाड़ी को आगे भी खेलने का मौका मिलेगा इसके कोई भी आसार नहीं हैं, जिस वजह से वो संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।

सुनील नरेन

इस लिस्ट में अगला नाम KKR के स्टार सुनील नरेन का है। सुनील नरेन आईपीएल में एक लंबे समय से खेलते चले आ रहे हैं। लेकिन इस समय उनकी उम्र 38 साल हो गई है और वो पहले की तरह इंपैक्ट नहीं डाल पा रहे, जिस वजह से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। कुछ इसी तरह से आंद्रे रसेल ने भी संन्यास का ऐलान किया था।

मिशेल स्टार्क

आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले जो खिलाड़ी आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं उसमें एक नाम मिशेल स्टार्क का भी हो सकता है। स्टार्क पहले ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं और इसी कड़ी में अब वो आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। मिशेल स्टार्क की उम्र 36 साल है और वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप और WTC के लिए खुद को पूरी तरह से फिट रखने के लिए वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत यह कदम उठा सकते हैं।

FAQs

आईपीएल 2026 का फाइनल कब है?
31 मई

यह भी पढ़ें: SRH vs RR Eliminator LIVE Streaming: मैच कब, कहां और कैसे देखें? जानें Streaming और Telecast डिटेल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!