Posted inक्रिकेट (Cricket)

माँ के गहने बेचकर ख़रीदे थे जूते, अब साकिब हुसैन को ईशान किशन ने गिफ्ट किए 6 जोड़ी Cricket shoes

माँ के गहने बेचकर ख़रीदे थे जूते, अब Sakib Hussain को ईशान किशन ने गिफ्ट किए 6 जोड़ी Cricket shoes

Ishan Kishan gifted 6 pairs of cricket shoes to Sakib Hussain: आईपीएल 2026 से सनराइजर्स हैदराबाद बाहर हो गई। एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद को राजस्थान रॉयल्स ने 47 रनों से हराया और टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस सीजन SRH के स्क्वाड में कई युवा खिलाड़ी शामिल थे, जिनमें से एक साकिब हुसैन थे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 13 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ डेब्यू किया था और 4 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी। इसके बाद, उन्होंने डेब्यू मैच से लेकर एलिमिनेटर तक खेला और काफी प्रभावित किया।

हालांकि, साकिब हुसैन (Sakib Hussain) के लिए यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है। एक समय ऐसा था, जब उनके पास स्पाइक शूज खरीदने के पैसे नहीं थे और जब पहली बार उन्होंने खरीदा तो उनकी माँ को अपने जेवर बेचने पड़े थे। साकिब ने इसका खुलासा 2024 के आईपीएल सीजन में किया था, जब वो कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ थे। वहीं, अब उन्होंने बताया कि सनराइजर्स हैदराबाद के साथी खिलाड़ी और उनके ही राज्य बिहार से आने वाले ईशान किशन ने उन्हें 6 जोड़ी स्पाइक शूज दिलाए हैं और उन्हें ही पहनकर मौजूदा सीजन में खेला।

ईशान किशन ने साकिब हुसैन (Sakib Hussain) को 6 जोड़ी क्रिकेट शूज दिलाए

माँ के गहने बेचकर ख़रीदे थे जूते, अब Sakib Hussain को ईशान किशन ने गिफ्ट किए 6 जोड़ी Cricket shoes

ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ खास बातचीत में साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने अपने पुराने दिनों को याद किया और यह भी बताया कि इस सीजन उन्हें ईशान किशन ने 6 जोड़ी एडिडास के एडीपॉवर क्रिकेट शूज दिलाए। उन्होंने कहा,

“एक समय ऐसा था जब मेरे पास जूते नहीं थे। मैं इतने महंगे जूते खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकता था। भला मैं 12,000-15,000 रुपये के जूते कैसे पहन सकता था? हमें प्रति मैच लगभग 300 रुपये मिलते थे, और अगर हम 500 किलोमीटर या उससे अधिक की यात्रा करते थे, तो हमें 1000-1200 रुपये मिलते थे। सड़क किनारे से 200-300 रुपये में खरीदे गए जूते जल्दी ही घिस जाते थे। उनके तले फट जाते थे। बिना स्पाइक्स के मेरा पैर बार-बार फिसलता था और कई बार टखने में मोच आ गई। एक दिन उन्होंने अपनी माँ से कहा कि बिना जूतों के गेंदबाजी नहीं हो पाएगी।”

उनकी माँ ने कहा कि चिंता न करो, और फिर शादी के बाद अपने माता-पिता से मिले गहने बेच दिए। उन्होंने साकिब को नए जूते खरीदने के लिए पैसे दिए। साकिब का मानना है कि यहीं से उनकी यात्रा शुरू हुई।

इसके बाद, साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने आगे कहा,

“मेरे पास अभी 6 जोड़ी स्पाइक शूज हैं। ईशान भैया दिलाए हैं हमको। उन्होंने हमसे पूछा क्या पहनना है तो हमने कहा एडिडास के एडीपॉवर. तो भैया ने दिलाए हमको।”

अपने डेब्यू IPL सीजन में साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने किया काफी प्रभावित

साकिब हुसैन (Sakib Hussain) को पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 30 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था। उन्हें शुरुआती मैचों में बाहर रखा गया लेकिन फिर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनका ड्रीम डेब्यू हुआ। इसके बाद मैच दर मैच उन्होंने काफी प्रभावित किया और सीजन का अंत 11 मैचों में 26.46 की औसत से 15 विकेट लेकर किया। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 9.45 का रहा।

FAQs

साकिब हुसैन ने अपने डेब्यू IPL सीजन में कुल कितने विकेट चटकाए?
15

यह भी पढ़ें: “कप्तानी के लायक ही नहीं…” मोहम्मद कैफ ने खोली पोल, एक साथ 4 खिलाड़ियों को कप्तानी से हटाने की करी मांग

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!