Posted inक्रिकेट (Cricket)

“कप्तानी के लायक ही नहीं…” मोहम्मद कैफ ने खोली पोल, एक साथ 4 खिलाड़ियों को कप्तानी से हटाने की करी मांग

"कप्तानी के लायक ही नहीं..." Mohammad Kaif ने खोली पोल, एक साथ 4 खिलाड़ियों को कप्तानी से हटाने की करी मांग

Mohammad Kaif picks 4 captains likely to be sacked after IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अभी खत्म नहीं हुआ है और 31 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा लेकिन 10 में से 7 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं। छह टीमों का सफर लीग स्टेज में समाप्त हुआ, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद प्लेऑफ में एलिमिनेटर मुकाबले में हारकर एलिमिनेट हुई। काफी सारी टीमों के कप्तानों की आलोचना हो रही है और माना जा रहा है कि कुछ को अगले सीजन अपनी कप्तानी गंवानी पड़ सकती है।

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और IPL 2026 की कमेंटरी पैनल में शामिल मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने उन चार कप्तानों के नाम बताए हैं, जिन्हें अगले सीजन अपने पद से हटाया जा सकता है। इनमें कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं।

इन 4 कप्तानों की कप्तानी पर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने बताया खतरा

"कप्तानी के लायक ही नहीं..." Mohammad Kaif ने खोली पोल, एक साथ 4 खिलाड़ियों को कप्तानी से हटाने की करी मांग

IPL 2027 को लेकर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने चार कप्तान चुने हैं, जो हटाए जा सकते हैं। इस क्रम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को चुना है। कैफ का मानना है कि की अगले सीजन कप्तानी से हाथ धोना पड़ सकता है।

ऋषभ पंत की कप्तानी में LSG ने IPL 2026 में सिर्फ 4 मैच जीते और 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही। हार्दिक पांड्या की अगुआई में MI ने भी निराश किया और 4 जीत दर्ज कर्त हुए 8 अंक के साथ नौवें स्थान पर रही। CSK ने रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में 6 जीत दर्ज की और 12 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रही। वहीं, अक्षर पटेल की कप्तानी वाली DC ने 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर अपना सफर समाप्त किया।

अजिंक्य रहाणे का मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने किया बचाव, बताई खास वजह

इस सीजन के बाद, ज्यादातर लोगों का मानना है कि IPL 2027 में कोलकाता नाइट राइडर्स को नए कप्तान के साथ नजर आना चाहिए और अजिंक्य रहाणे को उनकी जिम्मेदारी से मुक्त कर देना चाहिए। हालांकि, मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) इसके पक्ष में नहीं हैं। उनका मानना है कि कई प्रमुख गेंदबाजों की गैरमौजूदगी के बावजूद केकेआर ने रहाणे की कप्तानी में अच्छा किया है।

अपने यूट्यूब चैनल पर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने कहा,

“केकेआर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। रहाणे बल्ले से संघर्ष किया, लेकिन शुरुआती पांच मैच हारने के बाद केकेआर ने जिस तरह से वापसी की, उसमें पथिराना नहीं थे, कैमरन ग्रीन पहले गेंदबाजी नहीं कर रहे थे, हर्षित राणा भी उपलब्ध नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में रहाणे ने कप्तान के रूप में शानदार काम किया।”

मोहम्मद कैफ ने ऋषभ पंत को दी कप्तानी छोड़ने की सलाह

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ऋषभ पंत से अनुरोध किया है कि वे कप्तानी छोड़कर अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर ध्यान दें, ताकि टी20आई और वनडे टीम में वापसी हो सके। मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने कहा,

“पंत को कप्तान नहीं होना चाहिए। कप्तानी के बिना बल्ले से उनका रिकॉर्ड भी अच्छा है। भारतीय क्रिकेट टीम में उनकी स्थिति खराब हो गई है। उन्हें बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर ध्यान देना चाहिए। जस्टिन लैंगर और टॉम मूडी टीम के साथ थे। मुझे एलएसजी द्वारा पंत को बलि का बकरा बनाना पसंद नहीं आया। विकेटकीपिंग एक चुनौतीपूर्ण काम है। पंत को बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर ध्यान देना चाहिए; वे व्हाइट गेंद क्रिकेट में राष्ट्रीय टीम में वापसी कर सकते हैं।”

FAQs

IPL 2026 का समापन कब से होगा?
31 मई

यह भी पढ़ें: “वैभव से आगे कभी नहीं निकल पाएंगे जायसवाल…” रायडू ने किया बड़ा दावा, यशस्वी को दी टीम छोड़ने की सलाह!

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!