Posted inक्रिकेट (Cricket)

RR से हारने के बाद अब कभी भी आईपीएल नहीं खेलेंगे पैट कमिंस, 27 साल का खिलाड़ी होगा SRH का नया कप्तान

RR से हारने के बाद अब कभी भी आईपीएल नहीं खेलेंगे पैट कमिंस, 27 साल का खिलाड़ी होगा SRH का नया कप्तान

Big changes in SRH for IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का सफर एलिमिनेटर में समाप्त हो गया। मुल्लांपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद को 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा और उसका एक बार फिर ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा ही रह गया। इस सीजन में एसआरएच ने लीग स्टेज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और 9 मुकाबले जीते थे लेकिन प्लेऑफ में राजस्थान के सामने फिसड्डी साबित हुई।

अब टूर्नामेंट से बाहर होते ही IPL 2027 के लिए SRH से जुड़े कुछ अहम अपडेट सामने आए हैं, जिसमें कप्तान पैट कमिंस के अगले सीजन खेलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। इसी वजह से 27 वर्षीय खिलाड़ी को कप्तान बनाया जा सकता है।

IPL 2027 में पैट कमिंस के खेलने की उम्मीद कम, ये खिलाड़ी बन सकता है SRH का कप्तान

RR से हारने के बाद अब कभी भी आईपीएल नहीं खेलेंगे पैट कमिंस, 27 साल का खिलाड़ी होगा SRH का नया कप्तान

दरअसल, 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। उससे पहले ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट शेड्यूल भी काफी व्यस्त है। इन टेस्ट मैचों में कप्तान पैट कमिंस के खेलने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद, उनका अगला टारगेट वर्ल्ड कप होगा। इसी वजह से कमिंस के अगले साल के आईपीएल में खेलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को अपना वर्कलोड मैनेज करना होगा, ताकि वर्ल्ड कप में पूरी तरह तरोताजा होकर खेल सकें। इसी वजह से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि SRH के कप्तान कमिंस अगले सीजन से अपना नाम वापस ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो उनकी जगह 27 वर्षीय ईशान किशन को पूर्णकालिक कप्तान बनाया जा सकता है। ईशान ने इस सीजन पहले सात मैचों में हैदराबाद की कमान संभाली थी, जब कमिंस अपनी फिटनेस कारण पहले चरण में नहीं खेल पाए थे।

इस विदेशी खिलाड़ी को SRH कर सकती है अगले सीजन से पहले रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि IPL 2027 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद लियाम लिविंगस्टोन को रिलीज कर सकती है। SRH ने इंग्लिश ऑलराउंडर को 13 करोड़ में खरीदा था लेकिन उन्हें पूरे सीजन में सिर्फ दो ही मैच खिलाए। इन दोनों मुकाबलों को मिलाकर लिविंगस्टोन ने कुल 15 रन बनाए। ज्यादातर मैचों में लिविंगस्टोन को टीम कॉम्बिनेशन के कारण बाहर रहना पड़ा, क्योंकि ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस और ईशान मलिंगा एकसाथ खेलते नजर आए।

BCCI के नियम के मुताबिक, प्लेइंग XI में सिर्फ 4 ही विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। इसी वजह से लिविंगस्टोन के लिए जगह नहीं बन पाई। ऐसे में SRH अगले सीजन से पहले उन्हें रिलीज कर अपनी पर्स वैल्यू में 13 करोड़ का इजाफा कर सकती है।

SRH अनुभवी गेंदबाजों को कर सकती है ऑक्शन में टारगेट, बल्लेबाजी विभाग में बदलाव की संभावना कम

IPL 2027 को लेकर SRH ऑक्शन में खास योजना के साथ उतर सकती है। इस समय हैदराबाद के गेंदबाजी विभाग में ज्यादातर युवा बॉलर हैं। ऐसे में आगामी ऑक्शन में कुछ अनुभवी गेंदबाजों को टारगेट किया जा सकता है, ताकि गेंदबाजी विभाग को मजबूत बनाया जा सके। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि बल्लेबाजी विभाग में बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसका मतलब है कि हैदराबाद की टीम अपनी कोर बैटिंग यूनिट के साथ अगले सीजन में नजर आ सकती है।

FAQs

IPL 2027 में पैट कमिंस की जगह किस खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी जा सकती है?
ईशान किशन

यह भी पढ़ें: GT vs RR: दूसरे क्वालीफायर मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 हुई फिक्स, गिल और पराग ने किए ये बड़े बदलाव

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!