Posted inक्रिकेट (Cricket)

इन 4 खिलाड़ियों की SRH टीम से छुट्टी कर देंगी काव्या मारन, अगले सीजन के लिए नहीं करेगी इन्हें अब रिटेन

इन 4 खिलाड़ियों की SRH टीम से छुट्टी कर देगी काव्या मारन, अगले सीजन के लिए नहीं करेगी इन्हें अब रिटेन

SRH Owner Kavya Maran likely to released 4 players after IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खत्म होने की कगार पर है। इस समय मौजूदा सीजन अपने अंतिम पड़ाव पर है और प्लेऑफ के मुकाबले चल रहे हैं। इसमें 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना राजस्थान रॉयल्स से एलिमिनेटर मैच में होगा। दोनों में से जिस टीम के हाथ हार लगी, उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा।

इसी वजह से हैदराबाद और राजस्थान दोनों का ही प्रयास जीत के साथ क्वालीफायर 2 में जगह बनाने का होगा, जहां उनकी टक्कर गुजरात टाइटंस से 29 मई को होगी। इस मैच के विजेता को 31 मई को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ फाइनल खेलने का मौका मिलेगा।

SRH ने लीग स्टेज में 14 में से 9 मुकाबले जीतकर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और ज्यादातर खिलाड़ियों का परफॉरमेंस अच्छा रहा लेकिन कुछ प्लेयर हैं, जिन्होंने उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। ऐसे में हम उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आईपीएल 2027 के लिए सनराइजर्स फ्रेंचाइजी की मालकिन काव्या मारन शायद ही रिटेन करें।

इन 4 खिलाड़ियों के SRH द्वारा अगले सीजन के लिए रिटेन किए जाने की संभावना कम

1. आर स्मरण

इन 4 खिलाड़ियों की SRH टीम से छुट्टी कर देगी काव्या मारन, अगले सीजन के लिए नहीं करेगी इन्हें अब रिटेन

घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से रनों की बारिश करने वाले आर स्मरण को आईपीएल 2025 में SRH ने एडम जंपा के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था और फिर इस सीजन के लिए रिटेन भी किया। हालांकि, स्मरण मिले मौकों को भुनाने में नाकाम रहे हैं, इसी वजह से उम्मीद है कि काव्य मारन उन्हें रिलीज करने का फैसला ले सकती हैं। मौजूदा आईपीएल सीजन में स्मरण ने 5 मैचों में 9 की बेहद खराब औसत से सिर्फ 18 रन ही बनाए हैं।

2. जयदेव उनादकट

34 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट पिछले तीन आईपीएल सीजन से SRH के साथ जुड़े हुए हैं। इस सीजन उन्हें शुरूआती मैचों में मौका दिया गया लेकिन पहले दो मैचों को छोड़कर अन्य में काफी महंगे साबित हुए और विकेट भी नहीं ले पाए। बाएं हाथ के पेसर ने 4 मैच खेले और 10.90 की इकॉनमी रेट से रन खर्च करते हुए 4 ही विकेट अपने नाम किए। हैदराबाद के स्क्वाड में शामिल प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे युवाओं ने काफी प्रभावित किया है। इसी वजह से उनादकट को अगले सीजन प्लेइंग XI में मौके मिलेंगे, इसकी संभावना कम नजर आ रही है। इसी वजह से उनके रिटेन होने की उम्मीद कम ही है।

3. हर्षल पटेल 

सनराइजर्स हैदराबाद ने हर्षल पटेल को 2025 के सीजन से पहले मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ की कीमत पर खरीदा था। इसके बाद, आईपीएल 2026 के लिए उन्हें रिटेन किया गया। हर्षल को अप्रैल में 3 और मई में 2 मैचों में खेलने का मौका मिला। इस तरह उन्होंने 5 मैच खेले लेकिन एक भी विकेट नहीं हासिल कर पाए। जिस तरह से हर्षल का खराब प्रदर्शन रहा है, उसे देखते हुए अगले सीजन के लिए इस 35 वर्षीय खिलाड़ी का रिटेन होना मुश्किल ही लग रहा है।

4. लियाम लिविंगस्टोन

IPL 2026 के लिए पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन में SRH ने इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा था। उम्मीद की जा रही थी कि शायद लिविंगस्टोन को लगातार खिलाया जाएगा लेकिन उन्हें लीग स्टेज में सिर्फ 2 मैचों में मौके मिले। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए, जबकि उनका इस्तेमाल गेंदबाजी में नहीं हुआ। हैदराबाद की बड़ी समस्या अपने विदेशी कॉम्बिनेशन के लिहाज से लिविंगस्टोन को प्लेइंग 11 में फिट करना भी है। इसी वजह उनके अगले सीजन से पहले रिलीज किए जाने की उम्मीद है।

FAQs

SRH ने IPL 2026 में लीग स्टेज में कितने मैच जीते थे?
9

यह भी पढ़ें: CSK-KKR नहीं बल्कि इस फ्रेंचाइजी में जा रहे Hardik Pandya! IPL 2027 में इसी टीम की जर्सी में आएंगे नजर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!