Posted inक्रिकेट (Cricket)

SRH vs DC: केएल राहुल की चूक का Abhishek Sharma ने उठाया फायदा, 47 गेंदों में ठोका शतक; दिल्ली को चुकानी पड़ी कीमत

SRH vs DC: केएल राहुल की चूक का Abhishek Sharma ने उठाया फायदा, 47 गेंदों में ठोका शतक; दिल्ली को चुकानी पड़ी कीमत

SRH vs DC: IPL 2026 में आज सीजन का 31वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस गंवा दिया लेकिन उसे पहले बल्लेबाजी का मौका मिला, जो उनके लिए फायदे का सौदा साबित हुआ। एसआरएच की तरफ से अभिषेक शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 47 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ दिया।

हालांकि, अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को अपने शतक के लिए दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर केएल राहुल को धन्यवाद कहना चाहिए, जिनकी एक चूक ने अभिषेक को लाइफलाइन दे दी और उसी का फायदा उठाकर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने तबाही मचा दी।

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को फिफ्टी पूरा करते ही पवेलियन भेजने का केएल राहुल ने मौका गंवाया

SRH vs DC: केएल राहुल की चूक का Abhishek Sharma ने उठाया फायदा, 47 गेंदों में ठोका शतक; दिल्ली को चुकानी पड़ी कीमत

दरअसल, जब अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने फिफ्टी पूरी की, उसी समय दिल्ली कैपिटल्स के पास उनसे छुटकारा पाने का मौका था लेकिन विकेटकीपर केएल राहुल ने मौका गंवा दिया और फिर इसकी कीमत चुकानी पड़ी। अभिषेक ने फायदा उठाते हुए चौके-छक्कों की बारिश कर दी और फिर शतक भी जड़ दिया। चलिए आपको बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत काफी शानदार रही और अभिषेक शर्मा-ट्रैविस हेड की जोड़ी ने आठ ओवर में 82 रन जड़ दिए। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की परेशानियाँ बढ़ती जा रही थीं और उन्हें विकेट की तलाश थी। ऐसे में नौवें ओवर की पहली ही गेंद पर अभिषेक को रन आउट करने का आसान मौका आया लेकिन राहुल ने गलती कर दी।

49 के निजी स्कोर पर बल्लेबाजी कर रहे बाएं हाथ के ओपनर (Abhishek Sharma) ने अक्षर पटेल की गेंद को ऑन साइड पर हल्के हाथों से खेला और दो रन चुराने का प्रयास किया। लेकिन फील्डर ने तेजी से विकेटकीपर के छोर पर डायरेक्ट थ्रो किया लेकिन राहुल गेंद को सही से कलेक्ट नहीं कर पाए और उसके बिना ही स्टंप बिखेर दिए। परिणामस्वरूप अभिषेक नॉट आउट रहे। राहुल ने थ्रो को सही से कलेक्ट किया होता तो आसानी से अभिषेक रन आउट हो जाते, क्योंकि जब केएल ने स्टंप बिखेरे तो SRH का ओपनर फ्रेम में भी नहीं था लेकिन राहुल की गलती के कारण उन्हें जीवनदान मिल गया।

राहुल के हाथों मिले जीवनदान का अभिषेक शर्मा ने उठाया फायदा, IPL में बनाई दूसरी सेंचुरी

अगर केएल राहुल ने रन आउट कर दिया होता, तो अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की पारी 50 के निजी स्कोर पर ही समाप्त हो जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मिले मौके का फायदा उठाते हुए अभिषेक ने खुलकर बल्लेबाजी की और दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। उन्होंने अर्धशतक से शतक तक पहुंचने के लिए 22 गेंदों का ही सहारा लिया और कुल 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह अभिषेक के आईपीएल करियर का दूसरा शतक है।

केएल राहुल की विकेटकीपिंग से फैंस नाराज

इस आईपीएल सीजन केएल राहुल की विकेटकीपिंग सवालों के घेरे में रही है। इस मुकाबले से पहले राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आयुष म्हात्रे की स्टंपिंग का मौका गंवा दिया था। हालांकि, तब उनकी उतनी आलोचना नहीं हुई थी लेकिन आज उनके द्वारा मिले मौके का फायदा उठाकर अभिषेक शर्मा ने तहलका ही मचा दिया और शतक जड़ दिया। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर भी फैंस राहुल की काफी आलोचना कर रहे हैं और कुछ का यह भी मानना है कि अगर दिल्ली कैपिटल्स मुकाबला हारती है तो इसके जिम्मेदार राहुल ही होंगे।

FAQs

केएल राहुल ने जब रन आउट का मौका गंवाया, अभिषेक शर्मा कितने रन बना चुके थे?
50
IPL में अभिषेक शर्मा अब तक कितने शतक लगा चुके हैं?
2

यह भी पढ़ें: T20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक फिनिशर कौन? जवाब आया सामने! क्रिकेट जगत में मचा तहलका

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!