Posted inक्रिकेट (Cricket)

LSG vs PBKS Playing-XI: अय्यर-पंत करेंगे टीम में बड़े बदलाव, कुछ ऐसी होगी दोनों टीमों की अंतिम-11

LSG vs PBKS Playing-XI: अय्यर-पंत करेंगे टीम में बड़े बदलाव, कुछ ऐसी होगी दोनों टीमों की अंतिम-11

LSG vs PBKS Playing-XI: आईपीएल 2026 के 68वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 23 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी बाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में दोनों टीमों की दूसरी टक्कर होगी। इससे पहले पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने होम ग्राउंड पर 54 रनों के बड़े अंतर से हराया था। ऐसे में लखनऊ की कोशिश पुराने हिसाब को चुकाने की होगी।

LSG vs PBKS मैच पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ के लिहाज से अहम

LSG vs PBKS Playing-XI: अय्यर-पंत करेंगे टीम में बड़े बदलाव, कुछ ऐसी होगी दोनों टीमों की अंतिम-11

पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ स्पॉट अब दूर की कौड़ी लग रहा है लेकिन अगर उसे किसी भी कीमत में दावेदारी पेश करनी है तो सबसे पहले अपने अंतिम लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराना होगा। अगर PBKS ने LSG को हरा दिया तो उसके 15 अंक हो जाएंगे और फिर राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अपने-अपने मुकाबले हार जाएं तो श्रेयस अय्यर की टीम प्लेऑफ में जगह बना लेगी। इसी वजह से इस मैच की अहमियत पंजाब के काफी ज्यादा है।

पंजाब किंग्स का खेल बिगाड़कर अपने अभियान को समाप्त करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स खुद तो प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है लेकिन अब उसके पास LSG vs PBKS मैच जीतकर पंजाब किंग्स का खेल खराब करने का मौका रहेगा। लखनऊ टीम के खाते में 13 मैचों में सिर्फ 8 ही अंक हैं। ऐसे में उसका प्रयास अपने अंतिम मैच को जीतकर सीजन का समापन अच्छे से करने पर होगा।

LSG vs PBKS मैच के लिए लखनऊ की टीम में मोहम्मद शमी की हो सकती है वापसी

पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव कर सकती है। पिछले मैच में लखनऊ ने मोहम्मद शमी को नहीं खिलाया था। हालांकि, शमी को बाहर करने को लेकर कप्तान ऋषभ पंत ने कोई खास कारण नहीं बताया था। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आकाश सिंह काफी महंगे साबित हुए और 3 ओवर में 54 रन देकर सिर्फ एक ही विकेट हासिल किया। ऐसे में आकाश की जगह शमी को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा अन्य किसी बदलाव की उम्मीद कम ही दिख रही है।

LSG vs PBKS मैच के लिए पंजाब पिछले मैच के कॉम्बिनेशन को रख सकती है बरकरार

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए पीबीकेएस ने युजवेंद्र चहल की जगह मार्कस स्टोइनिस को इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर टीम में शामिल किया। वे एलएसजी के खिलाफ भी यही कॉम्बिनेशन जारी रख सकते हैं, जिससे उन्हें युजवेंद्र चहल और हरप्रीत बरार के रूप में दो स्पिनरों को खिलाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा अन्य किसी बदलाव की उम्मीद नहीं नजर आ रही है।

LSG vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: मुकुल चौधरी

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: मार्कस स्टोइनिस

FAQs

LSG vs PBKS मैच कब खेला जाना है?
23 मई

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच आया भूचाल, CSK के बाहर होते ही दिग्गज ने संन्यास का किया ऐलान; फैंस को लगा झटका

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!