Posted inक्रिकेट (Cricket)

IPL 2026 के बीच आया भूचाल, CSK के बाहर होते ही दिग्गज ने संन्यास का किया ऐलान; फैंस को लगा झटका

IPL 2026 के बीच आया भूचाल, CSK के बाहर होते ही दिग्गज ने संन्यास का किया ऐलान; फैंस को लगा झटका

Former CSK Player Retired Amid IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन चेन्नई सुपर किंग्स और उनके फैंस के लिए काफी निराशाजनक रहा। चेन्नई की टीम पूरे सीजन सिर्फ 6 जीत दर्ज कर पाई और 12 अंक के साथ एलिमिनेट होकर टूर्नामेंट में अपने सफर को समाप्त किया। इसके साथ-साथ फैंस को एमएस धोनी का जलवा भी देखने को नहीं मिला, जो चोट और कुछ अन्य कारणों की वजह से पूरे सीजन में एक भी मैच नहीं खेले।

गुरुवार, 21 मई को गुजरात टाइटंस के हाथों मिली हार के बाद, IPL 2026 में CSK का सफर समाप्त हो गया। अभी इस दुख को खत्म हुए 24 घंटे भी नहीं हुए कि अब एक बड़ा झटका लग गया है। चेन्नई फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा रह चुके दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक संन्यास ले लिया है।

CSK के बाहर होते ही इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास

IPL 2026 के बीच आया भूचाल, CSK के बाहर होते ही दिग्गज ने संन्यास का किया ऐलान; फैंस को लगा झटका

इस समय चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और पांच बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले एमएस धोनी के संन्यास की संभावना जताई जा रही है लेकिन इस बीच पिछले सीजन CSK के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर विजय शंकर ने संन्यास का ऐलान किया है। शंकर ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की है। उन्होंने अपने संन्यास की जानकारी पोस्ट शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर फैंस को दी।

CSK के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को पिछले साल मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया गया था, क्योंकि उनका प्रदर्शन काफी साधारण था। इसी वजह से उनके ऑक्शन में बिकने की उम्मीद कम ही थी और वह अनसोल्ड रहे थे। घरेलू क्रिकेट में भी अब उनके लिए कम ही संभावनाएं थीं, क्योंकि अब उनकी उम्र भी 35 साल की हो गई है। शायद यही वजह है कि उन्होंने आईपीएल और भारतीय घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया।

विजय शंकर ने सोशल मीडिया पर दी IPL और डोमेस्टिक क्रिकेट से रिटायरमेंट की जानकारी

शुक्रवार, 22 मई को विजय शंकर ने अपने संन्यास का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने एक खास नोट शेयर किया, जिसमें BCCI के साथ उन्होंने सभी आईपीएल टीम और डोमेस्टिक टीम का आभार व्यक्त किया। IPL में विजय शंकर ने CSK के अलावा GT, SRH और DC का प्रतिनिधित्व भी किया है। वहीं, घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु और त्रिपुरा टीम के लिए खेला।

विजय शंकर के भारतीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के कारण अब उनके विदेशी लीग में खेलने का रास्ता खुल गया है। जब कोई खिलाड़ी BCCI के द्वारा संचालित क्रिकेट से संन्यास ले लेता है तो उसे देश के बाहर होने वाली किसी भी लीग में खेलने की अनुमति होती है। विजय शंकर के पास MLC, BBL, SA20 और CPL जैसे विकल्प रहेंगे।

आंकड़ों में विजय शंकर का प्रदर्शन

दाएं हाथ के ऑलराउंडर विजय शंकर ने भारत के लिए कुल 21 मैच खेले और इस दौरान 324 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में 9 विकेट लिए। घरेलू क्रिकेट में ज्यादातर उन्होंने तमिलनाडु के लिए खेला, जहां उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में टीम की कप्तानी करते हुए खिताब जीते। इसके बाद वे 2025-26 सीजन से पहले त्रिपुरा चले गए। उन्होंने फरवरी में गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 151* रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता और अपने घरेलू करियर का अंत धमाकेदार तरीके से किया।

कुल मिलाकर, विजय शंकर ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 46.73 के औसत से 4253 रन, सूची ए में 34.87 के औसत से 2790 रन और टी20 में 26.09 के औसत और 128.37 के स्ट्राइक रेट से 2583 रन बनाए। उन्होंने सभी प्रारूपों में 348 मैचों में 154 विकेट भी लिए।

FAQs

विजय शंकर ने किस चीज से संन्यास का ऐलान किया है?
भारतीय क्रिकेट और IPL

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff race: PBKS और KKR कैसे करेंगे क्वालीफाई? जानें दोनों का समीकरण, अब इन्हें चाहिए कुछ ऐसा चमत्कार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!