Posted inIndian Premier League (IPL)

MI vs LSG Playing 11: हार्दिक पांड्या करेंगे स्टार खिलाड़ी को बाहर! तो ऋषभ पंत भी करेंगे 3 बड़े बदलाव, देखें टीम सीट

MI vs LSG Playing 11: Hardik Pandya to Drop a Star Player! Meanwhile, Rishabh Pant to Make 3 Major Changes—Check Out the Team Sheets.

MI vs LSG Playing 11: आईपीएल 2026 के मैच नंबर, 47 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच टक्कर होने जा रही है। एमआई और एलएसजी का यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है और इस मैच में दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

इस मैच में मुंबई इंडियंस भी अपनी 11 से एक स्टार खिलाड़ी को ड्रॉप करेगी। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स भी एक साथ तीन बड़े बदलाव कर सकती है। तो आइए एक बार दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 पर चर्चा कर लेते हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा MI vs LSG मैच

The MI vs LSG match is set to take place at Wankhede Stadium.
The MI vs LSG match is set to take place at Wankhede Stadium.

बता दें कि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जांयट्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला 4 मई, शाम 7:30 बजे मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दोनों ही टीमें इसमें जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी, क्योंकि दोनों ही टीमें चार-चार अंक के साथ इस समय अंक तालिका में अंतिम पायदान पर हैं।

कुछ ऐसा है दोनों टीमों का हाल

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस 9 में से सिर्फ दो मैच जीत सकी है। जबकि 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है और चार अंक के साथ यह अंक तालिका में नंबर 9 है और यह अब प्लेऑफ की रेस से लगभग पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स 8 में से सिर्फ दो मैच जीत पाई है और 6 में उसे हार मिली है। चार अंक के साथ यह टीम अंक तालिका में 10वें पायदान पर है।

अगर यह टीम यहां से अपने सभी मैच जीत जाती है तो प्लेऑफ में जगह बना सकती है। हालांकि ऐसा करना इसके लिए आसान नहीं होगा। दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल आठ मुकाबले हुए हैं। इस दौरान LSG ने 6 जबकि मुंबई ने सिर्फ दो बार जीत दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: LSG में नहीं मिला चांस, अब नई टीम में दिखेंगे Arjun Tendulkar, मात्र 10 लाख में न्यू फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे

इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

MI vs LSG मैच के लिए MI की प्लेइंग 11 में सूर्यकुमार यादव के जगह मयंक रावत को मौका दिया जा सकता है। जबकि विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम ग़ज़नफ़र बीते मैच के तरह ही एक बार फिर खेलते नजर आ सकते हैं। इम्पैक्ट प्लेयर के तैरतौर पर रघु शर्मा के आने के आसार हैं।

इस मैच के लिए LSG की प्लेइंग 11 में जोश इंग्लिस, अर्जुन तेंदुलकर और शाहबाज़ अहमद एंट्री मार सकते हैं। इन तीनों को निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी और जॉर्ज लिंडे के जगह शामिल किया जा सकता है। जबकि एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और मोहसिन खान बीते मैच के तरह ही एक बार फिर नजर आ सकते हैं। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में हिम्मत सिंह के खेलते दिखाई देने के आसार हैं।

MI vs LSG मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

MI की संभावित प्लेइंग 11: विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), मयंक रावत, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह और एएम ग़ज़नफ़र।

इम्पैक्ट प्लेयर: रघु शर्मा।

LSG की संभावित प्लेइंग 11: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), जोश इंग्लिस, आयुष बडोनी, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और मोहसिन खान।

इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह।

FAQs

MI vs LSG मैच कब होगा?
4 मई
MI vs LSG मैच कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: कौन हैं Lakshmi Mittal? Rajasthan Royals के नए मालिक की पूरी कहानी! जानें A TO Z डिटेल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!