PBKS vs RR: आईपीएल 2026 में दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है और अब प्लेऑफ की रेस भी रोचक होती जा रही है। हर एक मुकाबले के बाद, समीकरण बदल रहे हैं। इस सीजन अभी तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन पंजाब किंग्स का रहा है, जिसने एक भी मैच नहीं गंवाया है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने भी काफी अच्छा परफॉर्म किया है। अब इन्हीं दोनों टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।
इस लेख में हम आपको PBKS vs RR मैच प्रीव्यू, लाइव स्ट्रीमिंग, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और मुकाबले के संभावित स्कोर के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।
PBKS vs RR मैच प्रीव्यू

IPL 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार, 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगी। दोनों ही टीमों के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसकी वजह से एक धमाकेदार मुकाबले की उम्मीद की जा रही है।
पंजाब किंग्स ने मौजूदा सीजन में अभी तक कम्पलीट हुए मैचों में सभी विरोधियों को धूल चटाई है और 7 मैचों में 13 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। अपने पिछले मैच में पंजाब ने 265 के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और आईपीएल में हाईएस्ट रन चेज का रिकॉर्ड बना दिया। श्रेयस अय्यर चाहेंगे कि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी अपनी शानदार लय जारी रखे और जीत दर्ज करे।
दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स ने लगातार चार जीत के साथ सीजन का आगाज किया था लेकिन फिर टीम को बैक टू बैक दो हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद, राजस्थान ने वापसी की और लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया लेकिन फिर उसे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर काबिज आरआर के खाते में 8 मैचों में 10 अंक हैं। कप्तान रियान पराग चाहेंगे कि उनकी टीम SRH के खिलाफ की गई गलतियों को ठीक करते हुए पंजाब किंग्स के विजयरथ को रोकने में सफलता हासिल करे।
PBKS vs RR मैच डिटेल्स
- मैच: पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स
- स्टेडियम: महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
- तारीख: 28 अप्रैल
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे
- लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
PBKS vs RR हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 30
- पंजाब किंग्स: 13 जीत
- राजस्थान रॉयल्स: 17 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 0
PBKS vs RR मैच के लिए मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
मुल्लांपुर का महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम भी बैटिंग के लिहाज से काफी अच्छा माना जाता है और यहां पर गेंदबाजों का हाल खराब हो जाता है। पिच से ज्यादा मदद नहीं मिलती है, जिसके कारण बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलते हैं। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 178 और दूसरी पारी का 167 है। वहीं, इस सीजन खेले गए तीन मैचों में दो मैच ऐसे रहे जिनकी पारियों में कम से कम 200 का स्कोर देखने को मिला।
यहां दोनों पारियों में ही कंडीशंस एक जैसी रहती हैं, क्योंकि पहले बल्लेबाजी और बाद में बल्लेबाजी दोनों में ही टीमों के जीतने की संख्या बराबर है। 14 मैचों में आंकड़ा 7-7 का है। वेन्यू पर स्पिनर्स का प्रभाव कम रहता है और तेज गेंदबाज ज्यादा सफल हुए हैं। इसी वजह से गेंदबाजी कॉम्बिनेशन में पेसर्स की भूमिका अहम हो सकती है।
PBKS vs RR मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट/लोकी फर्ग्युसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वढेरा
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई
PBKS vs RR मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: पंजाब किंग्स
पावरप्ले का स्कोर: पंजाब किंग्स (60-70), राजस्थान रॉयल्स (55-65)
10 ओवर का स्कोर: पंजाब किंग्स (110-120), राजस्थान रॉयल्स (105-115)
15 ओवर का स्कोर: पंजाब किंग्स (160-170), राजस्थान रॉयल्स (140-150)
20 ओवर का स्कोर: पंजाब किंग्स (220-230), राजस्थान रॉयल्स (210-220)
मैच में सबसे ज्यादा रन: प्रियांश आर्य (पंजाब किंग्स)
मैच में सबसे ज्यादा विकेट: जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स)
मैच में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज: प्रियांश आर्य और श्रेयस अय्यर (पंजाब किंग्स), वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)
मैच में 2+ विकेट लेने वाले गेंदबाज: अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल (पंजाब किंग्स), जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर (राजस्थान रॉयल्स)
विजेता: पंजाब किंग्स
FAQs
PBKS vs RR मुकाबला कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: मैदान पर गुस्सा पड़ा महंगा, Angkrish Raghuvanshi पर लगा बैन, BCCI ने दे डाला ये बड़ा दंड