PBKS vs RR LIVE Streaming: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 40 में 28 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। यह मुकाबला काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग होने की उम्मीद है। तो आइए इस मुकाबले के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं और इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स पर भी बात कर लेते हैं।
28 अप्रैल को होगा PBKS vs RR मैच

बता दें कि आईपीएल के 19वें सीजन के मैच नंबर 40 में 28 अप्रैल को शाम 7:30 बजे पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। यह मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड महाराजा यादविन्द्र सिंह पीसीए स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस दौरान दोनों ही टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
इस समय अंक तालिका में पंजाब किंग्स लगातार सभी मैचेस जीतकर 13 अंक के साथ टॉप पर कब्जा बनाए बैठी है। जबकि आरआर ने 8 में से 5 में जीत दर्ज की है और तीन में उसे हार मिली है और वो 10 अंक के साथ चौथे नंबर पर है। पंजाब ने 7 मैच खेले हैं। 6 में उसे जीत मिली है और एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा है। इस सीजन पंजाब किंग्स एकमात्र ऐसी टीम है, जो अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है।
यह भी पढ़ें: LSG vs KKR : रिंकू सिंह की तूफानी बल्लेबाज़ी और कमाल की फील्डिंग, KKR ने सुपर ओवर में मारी बाज़ी
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े
ज्ञात हो कि आईपीएल में अब तक पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं। इस दौरान पंजाब ने 13 जबकि राजस्थान में 17 में जीत दर्ज की है। बीते सीजन दोनों टीमों के बीच दो मैच हुए थे। इस दौरान एक में पंजाब और एक में राजस्थान में बाजी मारी थी। इस बार देखना होगा कि कौन सी टीम जीत दर्ज करेगी। इस समय रियान पराग की राजस्थान रॉयल्स और श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स दोनों अच्छा प्रदर्शन करते नजर आ रही है।
यहां देखें PBKS vs RR लाइव मैच
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने जा रहे इस मैच का लाइव प्रसारण जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है। जिओ हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट के जरिए मोबाइल और डिजिटल यूजर्स मैच का मजा उठा सकते हैं। जबकि स्टार स्पोर्ट्स के टीवी चैनल द्वारा टीवी यूजर्स मैच देख सकते हैं।
डिजिटल और मोबाइल यूजर्स जिओ हॉटस्टार के जरिए 10 से ज्यादा भाषाओं में मैच देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स पर भी फैंस अलग-अलग चैनल का चयन अलग-अलग भाषाओं में मैच देख सकते हैं
THIS WEEK IS GOING TO BE A TREAT FOR IPL FANS 🥶
Monday – DC vs RCB
Tuesday – PBKS vs RR
Wednesday – MI vs SRH
Thursday – GT vs RCB
Friday – RR vs DC
Saturday – CSK vs MI6 Days, 6 Classics – Going to be peak. pic.twitter.com/708K0DhL3g
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 27, 2026