Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

मैदान पर गुस्सा पड़ा महंगा, Angkrish Raghuvanshi पर लगा बैन, BCCI ने दे डाला ये बड़ा दंड

On-field outburst proves costly: Angkrish Raghuvanshi banned as BCCI hands down major punishment.

Angkrish Raghuvanshi: आईपीएल 2026 में बीते दिन लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान KKR के स्टार खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी को ‘ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड'(फील्डिंग में बाधा पहुंचाने) के लिए आउट करार दिया गया, जिसके बाद वो काफी ज्यादा गुस्से में दिखाई दिए और उन्होंने अंपायर के साथ बहस की साथ ही साथ मैदान से बाहर जाते समय अग्रेशन भी दिखाया, जिसके चलते बीसीसीआई ने उनपर कड़ा एक्शन लिया है।

विवादित तरीके से आउट हुए Angkrish Raghuvanshi

Angkrish Raghuvanshi dismissed in a controversial manner.
Angkrish Raghuvanshi dismissed in a controversial manner.

बता दें कि KKR vs LSG मैच में KKR पहले बल्लेबाजी करते नजर आई और इसी दौरान प्रिंस यादव की गेंद पर अंगकृष रघुवंशी मिड-ऑन की तरफ शॉट खेलकर रन लेने के लिए दौड़े। लेकिन दूसरी छोर पर खड़े ऑस्ट्रेलियाई स्टार कैमरून ग्रीन ने रन लेने से मना कर दिया और उन्हें वापस भेज दिया।

इसके बाद अपने आप को बचाने के लिए रघुवंशी ने डाइव लगाई। मगर तभी फील्डर ने भी गेंद को स्टंप की तरफ फेंका, जोकि सीधे अंगकृष के पैर में आकर लगी। इसके बाद एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत और अन्य खिलाड़ियों ने अपील की और इसके चलते मैदान पर मौजूद अंपायर्स को थर्ड अंपायर की मदद लेनी पड़ी। बाद में रिव्यू देखने के बाद ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के लिए अंगकृष रघुवंशी को आउट दे दिया गया। वो पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने 8 गेंदों में 9 रन बनाए।

आउट होने के बाद गुस्से में दिखे अंगकृष रघुवंशी

अंपायर के विवादित फैसले से आउट होने के बाद अंगकृष रघुवंशी काफी ज्यादा गुस्से में नजर आए और उन्होंने मैदान पर मौजूद अंपायरों से बहस कर ली। इसके बाद बाहर जाते हुए गुस्से में उन्होंने जोर से बॉउंड्री स्कर्टिंग पर बल्ला मारा और अपना हेलमेट बाउंड्री लाइन के पास फेंक दिया। अंपायर के फैसले से केकेआर का खेमा भी नाखुश था और हेड कोच अभिषेक नायर भी गुस्से में अंपायर्स से बातचीत करते दिखे।

यह भी पढ़ें: PBKS vs RR LIVE Streaming: कौन सा चैनल, कौन सा ऐप? जानें पूरा तरीका

BCCI ने लगाया फाइन

KKR के स्टार अंगकृष रघुवंशी पर मैच के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के स्तर 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 20% जुर्माना लगाया गया है और साथ ही उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।

21 वर्षीय खिलाड़ी पर आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करने का आरोप लगा है, जिसमें “मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या वस्त्र, मैदान के उपकरण या फिटिंग का दुरुपयोग” से संबंधित है। IPL ने बताया कि रघुवंशी ने अपना अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को मान लिया है, जिस वजह से उनपर अभी सिर्फ यही जुर्माना लगा। लेकिन अगर वो आगे वापस कभी कुछ ऐसा करेंगे तो बैन का सामना भी करना पड़ सकता है।

FAQs

अंगकृष रघुवंशी की उम्र क्या है?
21 साल
अंगकृष रघुवंशी ने आईपीएल में कुल कितने रन बनाए हैं?
672 रन

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi ने खुद दी इंजरी अपडेट, खुद बताया कौन से मैच से करेंगे RR के लिए वापसी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!