Posted inक्रिकेट (Cricket)

RCB vs KKR मैच में बारिश का खलल, टॉस में देरी की घोषणा; जानें मुकाबला रद्द होने पर किसे होगा फायदा?

RCB vs KKR मैच में बारिश का खलल, टॉस में देरी की घोषणा; जानें मुकाबला रद्द होने पर किसे होगा फायदा?

RCB vs KKR: आईपीएल 2026 में 13 मई को सीजन का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होना है। इस मुकाबले का वेन्यू रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम है। इस वेन्यू पर अभी तक एक ही मैच मौजूदा सीजन में हुआ है और आज दूसरा मैच है लेकिन अब एक बुरी खबर सामने आई है।

रायपुर में शाम से ही मौसम खराब है। तेज बारिश देखने को मिली और आकाशीय बिजली की चमक देखी गई। इसी वजह से RCB vs KKR मैच के टॉस में देरी की घोषणा कर दी गई है।

बारिश के कारण RCB vs KKR मैच के टॉस में देरी

RCB vs KKR मैच में बारिश का खलल, टॉस में देरी की घोषणा; जानें मुकाबला रद्द होने पर किसे होगा फायदा?

बुधवार को आईपीएल के मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से है। वैसे तो बेंगलुरु की टीम का होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम है लेकिन दो मुकाबले रायपुर में होने थे। इसमें से एक मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ हो गया, जिसमें RCB को रोमांचक जीत हासिल हुई थी। वहीं, दूसरा मैच आज कोलकाता से है।

जब भी आईपीएल में शाम का मैच होता है तो एक्शन की शुरुआत 7:30 बजे और टॉस आधा घंटे पहले यानी 7 बजे से होता है। RCB vs KKR मैच में भी इसी समय टॉस होना था, लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हो पाया। टॉस से एक-दो घंटे पहले ही बारिश के कारण मैदान को पूरी तरह कवर्स से ढकना पड़ा था। तभी आशंका जताई जा रही थी कि देरी देखने को मिल सकती है और अब IPL की तरफ से आधिकारिक रूप से बताया गया कि बारिश और मैदान गीला के होने के कारण टॉस में देरी हुई है।

8:15 पर होगा पिच इंस्पेक्शन

टॉस में देरी के कारण मुकाबला भी समय पर शुरू नहीं होगा। मैदानी अंपायर रोहन पंडित और नितिन मेनन ने कंडीशंस का जायजा लिया और फिर बताया गया कि अब पिच इंस्पेक्शन 8 बजकर 15 मिनट पर होगा। उस दौरान अगर कंडीशंस सही पाई गईं तो फिर कुछ समय बाद टॉस और फिर मुकाबले की शुरुआत हो सकती है।

हालांकि एक सवाल यह भी बना हुआ है कि अगर फिर से बारिश आई और खराब कंडीशंस के कारण RCB vs KKR मैच नहीं हो पाया तो किस टीम का फायदा होगा और किसका नुकसान, तो इसकी जानकारी हम आपको देते हैं।

RCB vs KKR मैच रद्द होने पर बेंगलुरु को फायदा, कोलकाता को होगा नुकसान

इस मुकाबले पर नजर रख रहे फैंस को बता दें कि अगर RCB vs KKR मैच रद्द हुआ तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। फिर प्लेऑफ के लिहाज से इन पर अलग-अलग असर पड़ेगा। जहां बेंगलुरु के लिए फायदे की स्थिति कही जा सकती है। वहीं, कोलकाता को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए, RCB vs KKR मैच का कोई नतीजा न निकलना क्वालिफिकेशन की ओर एक और कदम होगा। वे 12 मैचों में 15 अंक हासिल कर लेंगे और तालिका में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखेंगे। अब तक 11 मैचों में 14 अंक और +1.103 के शानदार नेट रन रेट के साथ, आरसीबी इस सीज़न की सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में से एक रही है। बारिश के कारण मैच रद्द होने से वे शीर्ष दो की दौड़ में मजबूती से बने रहेंगे और प्लेऑफ में पहुंचने का उनका रास्ता और भी मजबूत हो जाएगा।

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैच का रद्द होना बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है। वे 11 मैचों में 10 अंक लेकर सातवें स्थान पर पहुंच जाएंगे। -0.169 के नेट रन रेट के साथ, उनकी स्थिति नाजुक बनी रहेगी, भले ही उन्होंने सीज़न की खराब शुरुआत के बाद लगातार चार मैच जीतकर शानदार वापसी की हो। इसके बाद, शेष तीन मैच जीतने पर भी उनके पास अधिकतम 16 अंक तक ही जाने का मौका रहेगा, जो प्लेऑफ में डायरेक्ट स्पॉट की गारंटी नहीं देते।

FAQs

RCB vs KKR मुकाबले का वेन्यू क्या है?
रायपुर

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का हुआ ऐलान, RCB से खेले 1-2 नहीं कुल 6 खिलाड़ियों को मिला मौका

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!