RCB vs KKR Playing XI: आईपीएल 2026 में अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर देखने को नहीं मिली थी, लेकिन अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला दस्तक देने को तैयार है। इनके बीच काफी तगड़ी राइवलरी रहती है, जिसके कारण फैंस की रूचि भी काफी ज्यादा होती है।
प्लेऑफ के लिए लिहाज से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स दोनों ही टीमें रेस में हैं। ऐसे में RCB vs KKR मुकाबले की अहमियत दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा है।
RCB vs KKR मैच की टाइमिंग और वेन्यू डिटेल

आईपीएल 2026 का 57वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बुधवार, 13 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले का वेन्यू रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम है, जहां अभी तक इस सीजन एक ही मैच खेला गया है, जिसमें आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया था। इस मैच में गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला था और एक भी पारी में 200 का स्कोर नहीं गिरा था। वहीं, दोनों पारियों को मिलाकर कुल 15 विकेट गिरे थे। ऐसे में RCB vs KKR मैच में भी गेंदबाजों का पलड़ा भारी रह सकता है।
RCB vs KKR मैच से पहले बेंगलुरु और कोलकाता की अंक तालिका में स्थिति
इस मैच से पहले अगर दोनों टीमों की पॉइंट्स टेबल में स्थिति की बात करें तो काफी ज्यादा अंतर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और 11 मैचों में 7 जीत के बाद 14 अंक के साथ पहले स्थान पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने हालिया मैचों में अच्छे परफॉरमेंस की बदौलत वापसी की और 10 मैचों में 9 अंक लेकर आठवें स्थान पर मौजूद है।
RCB vs KKR मैच के लिए बेंगलुरु की टीम न्यूज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था, इसी वजह से बदलाव की गुंजाईश कम ही नजर आती है। फिल साल्ट अभी भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इसी वजह से जैकब बेथेल को बरकरार रखा जा सकता है। वहीं, रोमारियो शेफर्ड और सुयश शर्मा भी प्लेइंग XI में नज़र आ सकते हैं। इन दोनों का पिछले कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है लेकिन फिर भी इन्हें मौका दिए जाने की उम्मीद है।
RCB vs KKR मैच के लिए कोलकाता की टीम न्यूज
कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार जीत रही है। इसी वजह से उनके विनिंग कॉम्बिनेशन में भी बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि, वरुण चक्रवर्ती को लेकर संशय की स्थिति है, क्योंकि वह चोटिल होने के बावजूद लगातार खेल रहे हैं। केकेआर के खेमे को भी उम्मीद है कि वरुण मैच के लिए फिट रहेंगे और मैच से पहले अंतिम फैसला लिया जाएगा।
RCB vs KKR मैच के दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम
इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडीक्कल
कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा,
इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती
FAQs
RCB vs KKR मुकाबला कब खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: 6 गेंद और 39 रन! क्रिकेट मैदान पर दिखा चमत्कार, एक ओवर में ही बल्लेबाज ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड